लंबी उम्र का राज सिर्फ जीन नहीं, बल्कि आदतें और लाइफस्टाइल भी तय करती हैंI क्या आप जानते हैं कि लंबी उम्र केवल किस्मत या अच्छे जीन का खेल नहीं है? हाल ही में हुई रिसर्च में सामने आया है कि इंसानी उम्र का केवल 20% हिस्सा जीन तय करता है, जबकि बाकी 80% हमारी रोजमर्रा की आदतों और लाइफस्टाइल पर निर्भर करता है। 18,000 लोगों पर 15 साल तक किए गए अध्ययन से पता चला कि जो लोग मानसिक रूप से शांत रहते हैं, नई चीजें सीखते हैं और नेचर के करीब रहते हैं, उनकी उम्र अधिक होती है और वे स्वस्थ रहते हैं।
मानसिक शांति और स्ट्रेस से दूरी
रिसर्च के मुताबिक, जो लोग लंबी उम्र तक जीवित रहते हैं, वे अपने मन को शांत रखते हैं। कम स्ट्रेस लेने वाले लोग हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और कमजोर इम्यूनिटी जैसी समस्याओं से बचते हैं। मानसिक शांति के लिए योग, ध्यान और ब्रीदिंग एक्सरसाइज जैसी आदतें अपनाना बेहद जरूरी है।
दिमाग को हमेशा एक्टिव रखें
नई चीजें सीखना और जिज्ञासा बनाए रखना भी लंबी उम्र के लिए जरूरी है। अध्ययन बताते हैं कि पढ़ाई, पजल सॉल्व करना या नई स्किल सीखने से दिमाग तेज रहता है और बुजुर्गों में डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
नेचर के करीब रहें
जो लोग ज्यादा समय नेचर के साथ बिताते हैं, उनका मूड बेहतर रहता है, नींद अच्छी आती है और हार्ट हेल्थ मजबूत रहती है। पार्क में चलना, बगीचे में समय बिताना या ताजी हवा में वॉक करना सेहत के लिए लाभकारी है।
आभार और सकारात्मक दृष्टिकोण
लंबी उम्र पाने वाले लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए भी शुक्रगुजार रहते हैं। पॉजिटिव सोच, जलन और गुस्से से दूर रहना, और रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होता है। इससे तनाव कम होता है और जिंदगी अधिक खुशहाल बनती है।
खानपान और जीवनशैली का असर
‘गेरोसाइंस’ जर्नल में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, लंबे जीवन का बड़ा हिस्सा हमारे खानपान और रहन-सहन पर निर्भर करता है। नमक कम करना, मेडिटेरेनियन डाइट अपनाना, पौष्टिक अनाज, दालें और हरी सब्जियां खाना लंबी उम्र में मदद करता है। स्मोकिंग और शराब से दूरी बनाए रखना भी जरूरी है।
नींद और दवाइयों की भूमिका
100 साल से अधिक जीने वाले लोग औसतन 7-8 घंटे की गहरी नींद लेते हैं और दवाइयों का कम सेवन करते हैं। पर्याप्त नींद लेने से इम्यूनिटी मजबूत रहती है, याददाश्त तेज होती है और मूड स्थिर रहता है।
ग्रामीण जीवनशैली का योगदान
रिसर्च में पाया गया कि 100 साल से अधिक जीने वाले 75% लोग गांवों में रहते थे। शुद्ध हवा और पानी, हरियाली, और शहरों की भागदौड़ से दूर रहना लंबे जीवन में सहायक होता है।
सुबह की आदतें और फिजिकल एक्टिविटी
सुबह जल्दी उठना, ताजी हवा में वॉक करना और सूरज की हल्की किरणों में समय बिताना शरीर और मन दोनों के लिए लाभकारी है। साथ ही, रोजाना 30-40 मिनट की शारीरिक गतिविधि चाहे वॉक, योग, डांस या जिम हृदय, मेटाबॉलिज्म और ब्रेन को सक्रिय रखती है।
सोशल कनेक्शन और उद्देश्यपूर्ण जीवन
अच्छे रिश्ते और परिवार, दोस्तों के साथ जुड़ाव मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा, जीवन में कोई मकसद या लक्ष्य होना जैसे हॉबी, करियर गोल या वॉलंटियर वर्क मन को संतुष्ट और खुश रखता है।
मांसपेशियों की ताकत से करें उम्र का अनुमान
वाशिंगटन विश्वविद्यालय की डॉ. गैब्रिएल लियोन का कहना है कि शरीर की मांसपेशियों की स्थिति, खासकर कंकाल की मांसपेशियां, जीवन की अवधि का संकेत देती हैं। मजबूत मसल्स न केवल शारीरिक गतिविधि में मदद करती हैं, बल्कि इंसुलिन संवेदनशीलता, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को भी प्रभावित करती हैं।
ग्रिप टेस्ट जैसे साधारण तरीके से भी यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि व्यक्ति अपने साथियों की तुलना में कितने समय तक स्वस्थ रह सकता है। अध्ययन बताते हैं कि मजबूत हाथों की पकड़ से हृदय रोग, डायबिटीज और गठिया जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
आज की तेज रफ्तार जिंदगी, फास्ट फूड, नींद की कमी और स्ट्रेस भरी दिनचर्या के बावजूद, कुछ सरल आदतें अपनाकर हम लंबी और स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। मानसिक शांति, पोषणयुक्त भोजन, नियमित व्यायाम, नींद और सामाजिक जुड़ाव ही लंबी उम्र का असली राज हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean upda
Heart disease is acknowledged as a primary cause of mortality globally. Numerous studies indicate that adopting healthy eating habits can significantly aid in preventing...
A recent study has investigated whether the daily consumption of tomato paste can enhance cognitive functions in healthy adults. Conducted with 47 participants aged...
The World Avocado Organisation (WAO) has drawn attention to the significance of avocados in promoting wellness as India transitions from the monsoon season to...