Cricket Stadium in Bihar: बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बिहार को भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket in Bihar ) का तोहफा मिल गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राजगीर में बने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही स्टेडियम के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) को सौंप दी गई है। नीतीश सरकार की कैबिनेट ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही बिहार की धरती पर भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का आयोजन होगा।
Cricket Stadium in Bihar: बिहार का सपना हुआ पूरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में यह फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है। राजगीर में पहले ही कई खेल स्टेडियम बन चुके हैं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का सपना अब जाकर पूरा हुआ है। बिहार के क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ी लंबे समय से चाहते थे कि राज्य को भी क्रिकेट की दुनिया में वह पहचान मिले जो देश के अन्य राज्यों को मिली हुई है। अब यह सपना हकीकत बनने जा रहा है।
Cricket Stadium in Bihar का कैसे हुआ रास्ता साफ?
राजगीर स्टेडियम का रखरखाव और संचालन BCA को सौंपे जाने के बाद अब यहां अंतरराष्ट्रीय मैच कराने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। बीसीए, बीसीसीआई (BCCI News) की मान्यता प्राप्त संस्था है। बीसीसीआई ही मैचों के आयोजन की अनुमति देता है। अब बीसीसीआई, बीसीए के जरिए इस स्टेडियम का उपयोग कर सकता है। इसका मतलब है कि अब बिहार भी वनडे, टेस्ट और टी20 जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर सकेगा।
क्या बदलेगा इस स्टेडियम से?
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैच अब बिहार में होंगे, जिससे खेल संस्कृति को नई पहचान मिलेगी। क्रिकेट फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को लाइव खेलते देखने का मौका पाएंगे। बड़े आयोजनों से रोजगार और पर्यटन दोनों में वृद्धि होगी। स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, होटल, ट्रांसपोर्ट और छोटे व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। युवाओं की क्रिकेट में रुचि और भागीदारी बढ़ेगी, उन्हें बड़े मंच पर खेलने का मौका मिलेगा।
पर्यटन और क्रिकेट का अनोखा संगम
राजगीर पहले से ही एक ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल है। यहां हर साल हजारों देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। अब जब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच यहां होंगे तो यह शहर और भी ज्यादा आकर्षण का केंद्र बनेगा। लोग यहां क्रिकेट और पर्यटन दोनों का आनंद ले पाएंगे।
खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर
विशेषज्ञ मानते हैं कि इस आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम से बिहार के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों का अनुभव मिलेगा। इससे उनकी प्रतिभा निखरेगी और उन्हें टीम इंडिया तक पहुंचने का रास्ता मिलेगा। साथ ही, यहां घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट भी और ज्यादा भव्य तरीके से आयोजित हो सकेंगे।
क्रिकेट फैंस में खुशी की लहर
बिहार के क्रिकेट प्रेमियों में इस फैसले को लेकर जबरदस्त उत्साह है। लंबे समय से वे अपने राज्य में बड़े मैच देखने का इंतजार कर रहे थे। अब जब राजगीर को यह सौगात मिली है, तो क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि यह बिहार के लिए उत्सव से कम नहीं। कुल मिलाकर, राजगीर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का तैयार होना और उसे बीसीसीआई से मंजूरी मिलना न सिर्फ बिहार के लिए खेल जगत में नई पहचान है, बल्कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पर्यटन के लिए भी बड़ा बदलाव साबित होगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Former Indian cricketer Aakash Chopra has responded to Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif's congratulatory message regarding Pakistan's victory over India in the 2026 Hong...