Bundelkhand Har Ghar Nal Jal Jeevan Mission: बुंदेलखंड, जहां कभी पानी की किल्लत ही पहचान बन चुकी थी, आज वहां हर घर नल योजना लोगों की जिंदगी बदल रही है। सिर पर घड़ा रखकर मीलों दूर से पानी लाने वाली तस्वीरें अब धीरे-धीरे इतिहास बनती जा रही हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव-गांव में पहुंचा नल से पानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
महिलाओं को मिली सबसे बड़ी राहत
बुंदेलखंड की महिलाएं सालों तक पानी की तलाश में कुंए, हैंडपंप और तालाबों के चक्कर लगाती रहीं। कई गांवों में सुबह से ही हैंडपंप पर लंबी लाइन लग जाती थी। अब घर में नल लगने से न सिर्फ समय बचा है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान भी बढ़ा है। महोबा, चित्रकूट, झांसी, बांदा और हमीरपुर जैसे जिलों में महिलाएं कह रही हैं अब पानी के लिए भटकना नहीं पड़ता।
Bundelkhand Har Ghar Nal Jal Jeevan Mission: महोबा से चित्रकूट तक बदली तस्वीर
महोबा में कभी वाटर ट्रेन से पानी मंगाने की नौबत आई थी। आज जल जीवन मिशन के तहत यहां पांच परियोजनाओं से एक लाख से ज्यादा घरों को पाइपलाइन कनेक्शन मिल चुका है। चित्रकूट की सिलौटा ग्राम समूह योजना से पहाड़ी, रामनगर और मानिकपुर के सवा लाख से ज्यादा लोगों की प्यास बुझ रही है। यमुना नदी से शुद्ध किया गया पानी ओवरहेड टैंकों के जरिए घर-घर पहुंच रहा है।
Bundelkhand Har Ghar Nal Jal Jeevan Mission: शादी-ब्याह और सेहत पर भी असर
कई गांवों में पानी की कमी की वजह से बेटियों के रिश्ते तक तय नहीं होते थे। अब हालात बदले हैं। गांव की प्रधान और महिलाएं भावुक होकर बताती हैं कि बच्चे साफ पानी से नहा-धोकर स्कूल जा रहे हैं, बीमारियां घटी हैं और स्वच्छता की आदत अपने आप बन रही है।
झांसी, बांदा और हमीरपुर में भी राहत
झांसी के अंतिम छोर के गांवों तक पाइपलाइन पहुंच चुकी है। बांदा जिले में अमलीकौर और खटान परियोजनाओं से 500 से ज्यादा गांवों और 80 हजार से अधिक घरों में नल लग चुके हैं। हमीरपुर में भी लगभग सभी गांवों तक घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है।
सिर्फ नल नहीं, बुंदेलखंड के लिए वरदान
लोग कहते हैं यह सिर्फ नल नहीं, बल्कि सम्मान, स्वास्थ्य और भविष्य की गारंटी है। बिना पैसे दिए सिर्फ आधार कार्ड पर कनेक्शन मिलना गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है। बुंदेलखंड में बहती यह जलधारा अब सिर्फ पानी नहीं, बल्कि उम्मीद और बदलाव की कहानी बन चुकी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Indian Army is set to make a substantial procurement of BrahMos supersonic cruise missiles with a strike range exceeding 800 kilometers. This order...
In a noteworthy voter outreach endeavor, the Election Commission of India has announced its plan to utilize the beloved animated character "Chhota Bheem" to...
Flight operations at the Netaji Subhas Chandra Bose International Airport in Kolkata were briefly suspended on Thursday due to adverse weather conditions. This disruption...