महिला क्रिकेटरों के पीरियड्स पर डेटा जुटाकर सट्टेबाजी का दावा! सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
महिला क्रिकेट और महिला खेलों के बढ़ते दायरे के बीच एक ऐसा काला सच सामने आया है जिसने पूरे खेल जगत को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहे एक वीडियो ने सुरक्षा एजेंसियों, क्रिकेट बोर्ड और महिला खिलाड़ियों की निजता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला क्रिकेटरों के बेहद निजी और संवेदनशील ‘मासिक धर्म चक्र’ (पीरियड्स डेटा) को अवैध रूप से जुटाया जा रहा है, ताकि इसका इस्तेमाल सट्टेबाजी (बैटिंग) और मैच के नतीजों को प्रभावित करने के लिए किया जा सके।
How the f does this digusting joker have data on players menstrual cycle??
Whatever be it this is pathetic https://t.co/lbLqQbulKX— ABHIJIT NAIR 🏏🇦🇺 (@Rahul_bill) September 21, 2026

