ईरान ने बैरन ट्रंप पर रखा 95 करोड़ का इनाम, खौफनाक वीडियो जारी

The CSR Journal Magazine
वॉशिंगटन: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे बैरन ट्रंप को निशाना बनाने के लिए 10 मिलियन डॉलर (करीब 95 करोड़ भारतीय रुपए) का इनाम घोषित किया है। ईरानी सरकारी टीवी चैनल 3 पर प्रसारित वीडियो में बताया गया है कि बैरन को कैसे और कहां मारा जा सकता है। यह ये सब तब हो रहा है जब अमेरिका ने ईरान के खिलाफ नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे हालात में दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। वीडियो में बैरन की गतिविधियों की पूरी जानकारी दी गई है, जिसमें उसकी सुरक्षा को चकमा देने के तरीके भी बताए गए हैं।

वीडियो में खतरनाक जानकारी

वीडियो में 20 साल के बैरन के बारे में कहा गया है कि उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। दावा किया गया है कि एक लड़की ने सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा को पार करते हुए बैरन के बगल में बैठने की कोशिश की। इससे यह आशंका जताई गई है कि बैरन तक पहुंचा जा सकता है। वीडियो में यह भी बताया गया है कि बैरन एक्सबॉक्स पर वॉइस मैसेज और टेक्स्ट के जरिए बातचीत करता है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस करना आसान हो सकता है।

मेलानिया ट्रंप पर भी पहले था हमला

इससे पहले, ईरान के सरकारी टेलीविजन ने एक वीडियो जारी किया था जिसमें डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया को भी निशाना बनाने की बात कही गई थी। उस वीडियो में यह दावा किया गया था कि कैसे उन्हें मारा जा सकता है। इसके अंत में बैरन ट्रंप के लिए चेतावनी दी गई थी कि “तुम हमारा इंतजार करो। तुम्हारी बारी आ रही है।”

अमेरिका के नए आर्थिक प्रतिबंध

अमेरिका ने हाल ही में ईरान के खिलाफ बड़े पैमाने पर आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की है। डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने इसे अमेरिका का ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान बताया है। इसका उद्देश्य ईरान के आर्थिक संसाधनों को बंद करना और उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करना है। बेसेंट ने कहा कि इस अभियान के तहत सभी आर्थिक रास्ते बंद करने का प्रयास किया जाएगा, जो ईरानी सरकार की मदद करते हैं।

तेहरान की प्रतिक्रिया और भविष्य की आशंकाएं

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेज़ाई ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका के प्रतिबंध लागू होते हैं तो ईरान से एक बूंद भी तेल का निर्यात नहीं होगा। होर्मुज स्ट्रेट से पर्शियन गल्फ तक सब कुछ बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में यह साफ है कि ईरान और अमेरिका के बीच का तनाव काफी बढ़ चुका है और इसके असर के लिए दोनों देशों को तैयार रहना होगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos