Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार यानी आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे और कुछ समारोहों को संबोधित करेंगे। अमित शाह अपने बिहार दौरे में सूबे को कई सौगातें भी देने जा रहे हैं। शाह के इस दौरे के बारे में भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को कहा, ‘अमित शाह के शाम 7.45 बजे पटना हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है। वे पार्टी विधायकों से बातचीत के लिए सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। इसके बाद देर रात पार्टी कोर कमेटी की बैठक होगी।’ उन्होंने कहा, ‘रविवार को पटना में सहकारिता विभाग के एक समारोह को संबोधित करने के बाद शाह गोपालगंज जिले में एक रैली के लिए रवाना होंगे।’
बिहार भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘गोपालगंज से लौटने के बाद शाह राजग की महत्वपूर्ण बैठक के लिए मुख्यमंत्री के आवास पर जाएंगे, उसके बाद वह अपनी वापसी की उड़ान भरेंगे।’ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष का यह दौरा बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है और इस बैठक में उनकी पार्टी भाजपा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद(यू) के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) तथा जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल होंगे।
Amit Shah Bihar Visit: बिहार को अमित शाह देंगे ये तोहफे
गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह आगामी 29-30 मार्च को बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अमित शाह 30 मार्च को पटना के बापू सभागार में सहकारिता विभाग की कई योजनाओं का तोहफा देते हुए उनका उद्घाटन भी करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह के बापू सभागार वाले कार्यक्रम में बिहार के 5350 पैक्स, मत्स्यजीवी सहयोग समितियों, बुनकर सहयोग समितियों, 1000 दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों, 300 ब्लॉक लेवल सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों और 300 हैंडलूम वीवर्स समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान वे मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का भी तोहफा देंगे।
The Bharatiya Janata Party (BJP) is set to initiate nationwide outreach programmes starting on November 1, aimed at countering the opposition's campaign against alleged...
The Congress party has announced a significant rally titled ‘Vote Bachao, Desh Bachao’ scheduled for November 1 at Ramlila Maidan in New Delhi. Party...