उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिव्यांगजन पेंशन (Divyang Pension Scheme UP) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले जहां पेंशन की राशि सिर्फ 300 रुपये प्रतिमाह थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है। सरकार का दावा है कि अब कोई भी पात्र दिव्यांगजन योजना से वंचित नहीं रहेगा और भुगतान सीधे बैंक खाते में होगा।
UP Divyang Pension Yojana: ऑनलाइन प्रक्रिया से पारदर्शिता, सीधे खाते में पैसा
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मुताबिक, पेंशन का पैसा PFMS Portal के जरिए Direct Benefit Transfer (DBT) से सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है। इससे बिचौलियों और गड़बड़ी की संभावना खत्म हो गई है। सरकार ने यह भी साफ किया है कि धन की कोई कमी नहीं है और पात्रता पूरी करने वाले सभी लोगों को लाभ दिया जाएगा। यूडीआईडी कार्ड (UDID Card) के जरिए दिव्यांगजनों का डेटा ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। हालांकि, केवल UDID कार्ड होने से पेंशन स्वतः नहीं मिलेगी। इसके लिए कम से कम 40 प्रतिशत दिव्यांगता, ग्रामीण क्षेत्र में 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र में 56,460 रुपये से कम वार्षिक आय जरूरी है।
UP Divyang Pension Yojana: भ्रष्टाचार पर सख्ती, घर जाकर भी होगी मदद
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि विभाग में दलालों और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जो दिव्यांगजन खुद कार्यालय नहीं पहुंच सकते, उनके लिए अधिकारियों को घर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि Uttar Pradesh Divyang Pension 2026 के तहत पारदर्शी और ऑनलाइन व्यवस्था से लाखों लोगों को राहत मिली है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
The Delhi Government has announced the establishment of nine new positions for Wildlife Inspectors within the Forests and Wildlife Department. This decision comes under...