app-store-logo
play-store-logo
February 23, 2026

बारामती विमान हादसा- क्या पायलट सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे? NCP-SP विधायक का बड़ा सवाल !

The CSR Journal Magazine
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत के बाद हादसे को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं। अजित के भतीजे रोहित पवार पिछले कई दिनों से हादसे के पीछे साजिश को लेकर कई तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। उनके बेटे ने भी जांच कराने की बात कही है, और अब NCP (SP) के विधायक ने बड़ा सवाल करते हुए पूछा कि क्या पायलट सुमित कपूर सुसाइड बॉम्बर बन गए थे, क्या राजीव गांधी की तर्ज पर हत्या की साजिश रची गई थी?

बारामती विमान हादसे का गहराया रहस्य

बारामती हवाई हादसे को लेकर महाराष्ट्र की सियासत बहुत ज्यादा गरमाई हुई है। हादसे को लेकर लगातार नए दावे किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-शरद पवार) के अकोला से विधायक अमोल मिटकिरी ने बड़ी साजिश का अंदेशा जताते हुए सवाल किया, “अजित पवार के विमान हादसे के समय क्या सुमित पायलट सुसाइड बॉम्बर बनकर आए थे?” इस घटना के बाद से कई तरह के नए दावे सामने आ रहे हैं। अजित के भतीजे रोहित पवार भी इस हादसे को लेकर अनगिनत आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं।

‘क्या राजीव गांधी की तरह हत्या की गई?’

साथ ही उन्होंने यह भी पूछा, “क्या लिट्टे ने जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या की, उसी तरह अजित पवार की भी हत्या की गई थी?” उनका कहना है कि अगर सुमित कपूर की पत्नी कह रही हैं कि वह जीवित हैं, तो क्या विमान हादसे में सचमुच उनकी मौत हुई थी? अजित पवार के विमान हादसे को लेकर इतना बड़ा रहस्य होने के बावजूद महाराष्ट्र आखिर इतना शांत क्यों है? उन्होंने कहा कि अजित पवार महाराष्ट्र सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक थे। विमान के ब्लैक बॉक्स को लेकर शक जताते हुए एनसीपी विधायक अमोल मिटकरी ने हादसे की तकनीकी जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यदि ब्लैक बॉक्स का डेटा कुछ दिन में ही सार्वजनिक कर दिया जाता तो समझा जा सकता है, लेकिन अब तक एयरपोर्ट और संबंधित स्थानों के CCTV फुटेज सामने भी क्यों नहीं लाए गए?

मुख्यमंत्री का जवाब

इसके विपरीत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस विमान हादसे की CBI जांच कराने का अनुरोध किया है। फडणवीस ने आश्वासन दिया कि राज्य में सत्तारूढ महायुति यह सुनिश्चित करेगी कि सभी संदेहों का समाधान हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें NCP की ओर से एक पत्र मिला है जिसमें इस मामले की CBI जांच कराने की मांग की गई है। अब DGCA और राज्य CID के साथ CBI भी इस हादसे की जांच करेगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos