क्या UP 24 में साल में ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ सकते हैं? जानें जरूरी जानकारी

The CSR Journal Magazine
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के दौरान अक्सर युवा अपने अधिकारों और संभावनाओं के बारे में सोचते हैं। क्या आप भी 24 साल के हैं और ग्राम प्रधान बनने का सपना देख रहे हैं? तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।

ग्राम प्रधान बनने की उम्र सीमा

उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 के अनुसार, ग्राम प्रधान या पंचायत सदस्य बनने के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल होनी चाहिए। इसका मतलब है कि अगर आपकी उम्र 24 साल है, तो आप चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से योग्य हैं। ध्यान दें कि वोट देने के लिए उम्र 18 साल होनी चाहिए, लेकिन चुनावी मैदान में उतरने के लिए आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए।

चुनाव लड़ने के लिए जरूरी कागजात

अगर आप 21 साल या उससे अधिक के हैं और ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं, तो कुछ जरूरी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए। ये दस्तावेज आपके नामांकन के समय अनिवार्य हैं:

मूल निवास प्रमाण पत्र

आपको उस ग्राम पंचायत का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जहां से आप चुनाव लड़ना चाहते हैं।

मतदाता सूची में नाम

आपका नाम उस गांव की वोटर लिस्ट में दर्ज होना चाहिए। यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि आप उस क्षेत्र के मतदाता हैं।

आयु प्रमाण पत्र

आपको अपनी उम्र 21 साल या उससे अधिक साबित करने के लिए 10वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी।

पहचान पत्र

आपके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या पैन कार्ड होना चाहिए, जो आपकी पहचान साबित करे।

जाति प्रमाण पत्र

यदि सीट SC, ST या OBC वर्ग के लिए आरक्षित है, तो आपको सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

नो-ड्यूज सर्टिफिकेट

आपको संबंधित पंचायत का कोई भी कर या बकाया न होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

शपथ पत्र

इसमें संपत्ति का ब्योरा, शैक्षणिक योग्यता और आपराधिक इतिहास (यदि कोई हो) की जानकारी देनी होती है।

जमानत राशि की रसीद

आपको चुनाव आयोग द्वारा तय की गई नामांकन/जमानत फीस की रसीद भी जमा करनी होगी।

प्रस्तावक की आवश्यकता

आपके नामांकन पत्र पर दस्तखत करने के लिए उसी ग्राम पंचायत का एक प्रस्तावक होना चाहिए, जिसका नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो।

सरकारी पद न होना

आप किसी लाभ के पद (Government Job) पर नहीं होना चाहिए। यदि आपके पास ये सभी कागजात तैयार हैं और आपका नाम वोटर लिस्ट में है, तो आप 24 साल की उम्र में आसानी से ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़ सकते हैं।

सही जानकारी कहां से प्राप्त करें?

पंचायत चुनाव की पात्रता, नामांकन और जरूरी दस्तावेजों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट देख सकते हैं। यहां चुनाव से संबंधित आधिकारिक सूचनाएं और निर्देश मिल सकते हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store – https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos