Uttar Pradesh Budget: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार, 9 फरवरी से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सत्र को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल संबोधित करेंगी। उनके अभिभाषण के साथ ही बजट सत्र की औपचारिक शुरुआत होगी। इस सत्र पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि इसी दौरान योगी सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी।
Uttar Pradesh Budget: 11 फरवरी को पेश होगा बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 11 फरवरी (बुधवार) को विधानसभा में योगी सरकार का बजट पेश करेंगे। माना जा रहा है कि इस बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों से जुड़े मुद्दों पर खास फोकस रहेगा। बजट के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
20 फरवरी तक प्रस्तावित है सत्र
10 फरवरी को सदन में वर्तमान और पूर्व विधायकों के निधन पर शोक प्रस्ताव रखा जाएगा। 13 फरवरी तक सदन की कार्यवाही नियमित रूप से चलेगी। 14 और 15 फरवरी को शनिवार-रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी, जबकि 16 फरवरी से दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू होगी। सत्र 20 फरवरी तक चलने की संभावना है।
सदन के सुचारु संचालन की अपील
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों से सदन के सुचारु संचालन में सहयोग करने का अनुरोध किया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों से जनता के मुद्दों पर सार्थक और स्वस्थ चर्चा करने की अपील की है, ताकि प्रदेश के विकास को नई गति मिल सके।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Kuwait has issued a formal directive urging businesses to suspend outdoor operations as severe and potentially dangerous weather conditions impact the nation. This advisory,...
A 25-year-old woman from Spain, Noelia Castillo, opted for euthanasia on Thursday in Barcelona after enduring a long legal battle concerning her right to...
Each evening, the streets around Delhi’s cultural nucleus, Mandi House, come alive well before performances commence. A mix of students, families, and frequent theatre-goers...