Delhi Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- पटाखो का धार्मिक आधार क्या है?

The CSR Journal Magazine
दिल्ली और NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने पूछा कि पटाखों का धर्म से क्या संबंध है? उन्होंने कहा कि इस मामले में लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है, ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए बिना आम जनता को प्रदूषण के बारे में समझाया जा सके।

Delhi Pollution: धार्मिक भावनाएं और जनस्वास्थ्य का संतुलन

CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता में सुनवाई के दौरान, जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने स्पष्ट किया कि पटाखों के फोड़ने का धार्मिकता से कोई लेना-देना नहीं है। एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने भी इस बात पर जोर दिया कि हमेशा धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर पटाखों का समर्थन किया जाता है। उनके अनुसार, जो बच्चे बीमार होते हैं, उनके नाम पर यह काम किया जाता है, यह सही नहीं है।

सुरक्षित विकल्पों को अपनाने की अपील

CJI सूर्यकांत ने कहा कि अदालत धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती, लेकिन लोगों को चाहिए कि वे सुरक्षित विकल्पों को अपनाएं। उन्होंने सुझाया कि जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसा रास्ता अपनाया जाए, जिसमें लोगों को यह बताया जाए कि कौन से पटाखे कम प्रदूषण करते हैं। इसके अलावा, उन्होंने कम प्रदूषण वाले विकल्पों को अपनाने के लिए जन-जागरूकता सामग्री तैयार करने की बात कही।

प्रतिबंध प्रभावी कैसे होंगे?

Delhi Pollution: सुनवाई में एमिकस क्यूरी अपराजिता सिंह ने कहा कि एक-दो घंटे पटाखे चलाने के लिए समय सीमा तय करना अच्छा लगता है, लेकिन इसे लागू करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि पुलिस हर जगह मौजूद नहीं रह सकती, इसीलिए केवल आदेश जारी करने से प्रदूषण का समाधान नहीं होगा। इस मुद्दे पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को विचार करने का सुझाव दिया गया।

व्यावहारिक उपायों पर जोर

CJI सूर्यकांत ने कहा कि अदालत को किसी भी बैन को लागू करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि क्या यह सही तरीके से लागू किया जा सकता है। व्यावहारिक और लागू होने वाले उपायों पर जोर देने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे त्योहार मनाते समय प्रदूषण कम करने का प्रयास करें और पटाखों के इस्तेमाल को सीमित रखें। अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos