England में एक शख्स का अनोखा प्रपोजल: शार्कों के बीच गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पानी के अंदर पहनाई रिंग

The CSR Journal Magazine
Viral News: प्यार का इजहार करने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन इंग्लैंड के एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को जिशार्कों के बीच गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, पानी के अंदर पहनाई रिंग; ऐसा था कपल का अनोखा प्रपोजल
क्रिसमस गिफ्ट के बहाने गर्लफ्रेंड को एक्वेरियम ले गया शख्स, शार्क टैंक में अचानक किया शादी के लिए प्रपोजस अंदाज में प्रपोज किया, वह अब चर्चा में है। बकिंघमशायर के वेंडोवर निवासी जेम्स वॉल्श ने शार्क के बीच पानी के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड पेज कुक को शादी के लिए प्रपोज किया। इस अनोखे प्रपोजल की कहानी सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा हो रही है।

क्रिसमस गिफ्ट के बहाने ले गया एक्वेरियम

जेम्स ने बताया कि वह पेज को ऐसा प्रपोजल देना चाहते थे, जिसे दोनों जिंदगीभर याद रख सकें। इसी वजह से उन्होंने स्केगनेस एक्वेरियम में प्रपोज करने का फैसला किया। जेम्स ने इस ट्रिप को पेज के लिए क्रिसमस गिफ्ट की तरह प्लान किया, ताकि उसे असली सरप्राइज का अंदाजा न हो सके।
प्रपोजल को सफल बनाने के लिए जेम्स ने पहले ही एक्वेरियम से संपर्क कर लिया था। वहां के स्टाफ ने उन्हें बताया कि पानी के अंदर मौजूद कुछ साइन बोर्ड का इस्तेमाल प्रपोजल के दौरान किया जा सकता है। इसके बाद जेम्स ने अपनी योजना को अंतिम रूप दिया।

शार्क के बीच रिंग को लेकर थी टेंशन

जेम्स ने बताया कि उन्हें इस बात की चिंता भी थी कि कहीं शार्क सगाई की अंगूठी को नुकसान न पहुंचा दें। हालांकि, एक्वेरियम के इंस्ट्रक्टर ने दोनों को बाकी लोगों से अलग किया और प्रपोजल के लिए सही मौका तैयार किया। इसके बाद जेम्स ने पानी के अंदर पेज के सामने शादी के लिए सवाल रखा।
पेज के लिए यह पूरा पल बिल्कुल अप्रत्याशित था। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह हैरान रह गई थीं। पानी के अंदर बोलकर जवाब देना संभव नहीं था, इसलिए उन्होंने हाथ से ‘OK’ का साइन बनाकर अपनी सहमति जताई। पेज ने कहा कि वह हमेशा से स्कूबा डाइविंग और शार्क के साथ तैरने का अनुभव लेना चाहती थीं, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इसी दौरान उन्हें शादी का प्रपोजल मिल जाएगा।

एक्वेरियम स्टाफ भी बना खास पल का हिस्सा

स्केगनेस एक्वेरियम के जेमी एल्विज ने कहा कि स्कूबा डाइविंग अपने आप में रोमांचक अनुभव है और जब इसमें ऐसा प्रपोजल जुड़ जाए तो वह पल और भी यादगार बन जाता है। जेम्स और पेज के लिए शार्क के बीच हुआ यह प्रपोजल अब उनकी प्रेम कहानी का खास हिस्सा बन गया है।

Latest News

Popular Videos