1 सितंबर से महंगाई का बड़ा झटका: दूध, गैस, CNG से लेकर कार तक महंगी, विदेश यात्रा में मिली राहत

The CSR Journal Magazine
सितंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 सितंबर 2026 से कई जरूरी चीजों और सेवाओं की कीमतों में बदलाव हुआ है। कमर्शियल LPG सिलेंडर, मुंबई में दूध, CNG और PNG के दाम बढ़ने के साथ टाटा और हुंडई की कारें भी महंगी हो गई हैं। वहीं मुंबई में ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ा है। दूसरी ओर, विदेश जाने वाले यात्रियों को बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टैंप की अनिवार्यता खत्म होने से राहत मिली है।

कमर्शियल LPG और छोटू सिलेंडर हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अलग-अलग शहरों में यह वृद्धि करीब ₹9.50 से ₹11.50 तक बताई गई है। 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक FTL सिलेंडर की कीमत भी ₹2 बढ़कर ₹764 हो गई है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुंबई में दूध ₹9 महंगा

मुंबई में थोक दूध की कीमत 1 सितंबर से ₹93 से बढ़कर ₹102 प्रति लीटर हो गई है। दूध की कीमत बढ़ने का असर आगे चलकर दही, पनीर और मिठाइयों जैसे डेयरी उत्पादों पर भी पड़ सकता है। तमिलनाडु में किसानों से दूध खरीदने की दर भी ₹41 से बढ़कर ₹44 प्रति लीटर हो गई है।

CNG-PNG और ऑटो-टैक्सी का भी बढ़ा खर्च

मुंबई और आसपास के इलाकों में CNG ₹2 प्रति किलोग्राम महंगी होकर ₹88 हो गई है। घरेलू PNG की कीमत में भी ₹1 प्रति SCM की वृद्धि हुई है। इसके अलावा मुंबई में ऑटो किराया ₹1 और काली-पीली टैक्सी का किराया ₹2 प्रति किलोमीटर तक बढ़ा है।

Tata-Hyundai की कारें महंगी

नई कार खरीदने वालों को भी ज्यादा रकम चुकानी होगी। टाटा मोटर्स ने अपनी कारों और SUV की कीमतों में ₹25,000 तक की बढ़ोतरी की है। हुंडई मोटर इंडिया ने भी कीमतों में करीब 1% तक इजाफा किया है।

विदेश यात्रा में मिली बड़ी राहत

विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। अब इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर फिजिकल स्टैंप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास या प्रिंटेड कॉपी से प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इसके अलावा गोल्ड-सिल्वर ETF से जुड़े कुछ नए नियम भी 1 सितंबर से लागू हुए हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos