app-store-logo
play-store-logo
February 23, 2026

Pinaka Long Range Guided Rocket: आसमान से बरसेगा ‘पिनाका’, IAF को मिलेगा एयर-लॉन्च गाइडेड रॉकेट

The CSR Journal Magazine

Pinaka Long Range Guided Rocket: भारतीय वायुसेना का नया हथियार

DRDO भारतीय वायुसेना के लिए ‘पिनाका’ रॉकेट का एक नया एयर-लॉन्च संस्करण विकसित कर रहा है। इस गाइडेड रॉकेट को फाइटर जेट से दागा जाएगा, जिससे IAF को दुश्मन के एयर डिफेंस से दूर रहकर सटीक हमला करने की क्षमता प्राप्त होगी। भारतीय सेना का भरोसेमंद रॉकेट सिस्टम अब नए रूप में आसमान में दिखाई देगा। सूत्रों के मुताबिक, यह नया पिनाका सिर्फ जमीन से दागे जाने वाले रॉकेट की कॉपी नहीं होगा, बल्कि खास तौर पर एयर-लॉन्च के लिए पूरी तरह से डिजाइन किया जाएगा।

क्या है पिनाका की खासियतें

सूत्रों के अनुसार, रॉकेट की लंबाई लगभग 4.8 मीटर होगी, जिससे इसे फाइटर जेट पर आसानी से लगाया जा सके। इसका ढांचा और एरोडायनामिक डिजाइन जमीन वाले पिनाका से भिन्न होगा। इसमें गाइडेंस, नेविगेशन और कंट्रोल सिस्टम वही होंगे जो जमीन वाले संस्करण में हैं। हालांकि, चूंकि यह रॉकेट हवा में ऊंचाई और तेज रफ्तार से छोड़ा जाएगा, इसलिए इसकी नोजल और इंजन का डिजाइन भी अलग होगा।

सटीकता और रेंज में सुधार

हवाई लॉन्च का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसे अधिक दूरी तक दागा जा सकता है। ऊंचाई से छोड़े जाने पर, रॉकेट को पहले से ही स्पीड और ऊंचाई का लाभ प्राप्त होता है। मोटर बंद होने के बाद भी, यह रॉकेट एक ‘ग्लाइड फेज’ में आगे बढ़ सकता है। इसके नाक के पास लगे छोटे फिन GPS और इनर्शियल नेविगेशन के जरिए अपना रास्ता सुधारते रहेंगे। इसका मतलब है कि यह रॉकेट सीधी रेखा में गिरने के बजाय लक्ष्य की ओर खुद को एडजस्ट करेगा।

IAF को क्या लाभ होगा?

यह नया हथियार वायुसेना को एक नया विकल्प उपलब्ध कराएगा, जिससे दुश्मन के एयर डिफेंस से दूर रहकर प्रभावी हमला किया जा सकेगा। इसके जरिए लॉजिस्टिक हब, एयर डिफेंस साइट, या सैनिक जमावड़े पर सटीक वार किया जा सकेगा। यह महंगे क्रूज़ मिसाइल या गाइडेड बम की तुलना में एक कम लागत वाला विकल्प होगा।

मेक इन इंडिया को मजबूती

इस प्रोजेक्ट की एक महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें पहले से विकसित पिनाका टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे विकास का समय और लागत कम होगी। लेकिन DRDO इसे एक साधारण बदलाव नहीं मान रहा है। एयर-लॉन्च्ड पिनाका का ढांचा और डिजाइन पूरी तरह से नए सिरे से तैयार किया जाएगा, ताकि यह फाइटर ऑपरेशन के लिए उपयुक्त हो।

Pinaka Long Range Guided Rocket: भविष्य की संभावनाएं 

यदि यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो पिनाका सिर्फ भूमि का हथियार नहीं रहेगा, बल्कि यह आसमान से सटीक वार करने वाला स्वदेशी सिस्टम बन जाएगा। यह विकास दर्शाता है कि भारत अब एक मल्टी-डोमेन हथियार प्रणाली विकसित कर रहा है, जो जमीन और हवा दोनों से काम कर सकेंगी। यानि, जो सिस्टम जमीन पर विकसित हुआ, वही अब आसमान में भी अपनी ताकत दिखाएगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos