app-store-logo
play-store-logo
February 11, 2026

पतंजलि शहद में कोई मिलावट नहीं: अंतरराष्ट्रीय शोध ने साबित की 100% शुद्धता

The CSR Journal Magazine
पतंजलि द्वारा किया गया शहद पर शोध हाल ही में अंतरराष्ट्रीय शोध जर्नल में प्रकाशित हुआ है। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि उनका उद्देश्य इस देश को मिलावट के जहर से बचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पतंजलि के हर उत्पाद की शुद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। पतंजलि हमेशा गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा को ध्यान में रखकर अपने उत्पादों का निर्माण करता है। यह प्रतिबद्धता तब और मजबूत हुई जब पतंजलि शहद पर किया गया शोध विश्वप्रसिद्ध Elsevier के जर्नल Applied Food Research में प्रकाशित हुआ।

मिलावट पर कड़ा बयान

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारतीय खाद्य उत्पादों पर लंबे समय से वैश्विक स्तर पर संदेह व्याप्त रहा है। लेकिन इस शोध ने साबित किया है कि भारत में भी विश्वस्तरीय अनुसंधान संभव है। यह स्थिति न सिर्फ पतंजलि के लिए, बल्कि समूचे भारतीय FMCG उद्योग के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि यह शोध यह दर्शाता है कि पतंजलि शहद में किसी भी प्रकार की बाहरी शर्करा या सिंथेटिक सिरप नहीं पाए गए हैं।

कठोर गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रिया

पतंजलि की आपूर्ति श्रृंखला, कच्चे माल की सोर्सिंग से लेकर अंतिम पैकेजिंग तक, कठोर गुणवत्ता नियंत्रण प्रक्रियाओं का पालन करती है। यह शोध इस बात का प्रमाण है कि पतंजलि शहद विश्वस्तरीय गुणवत्ता और शुद्धता पर खरा उतरता है। इसके अलावा, इस शोध में जिस वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग किया गया है, वह भी अत्याधुनिक है।

उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल

पतंजलि के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि इस शोध में पतंजलि शहद के 25 विभिन्न बैचों का उन्नत वैज्ञानिक तकनीकों जैसे HPLC, HPTLC और UHPLC के माध्यम से परीक्षण किया गया। सभी बैच FSSAI द्वारा तय किए गए खाद्य सुरक्षा मानकों पर पूर्णत: खरे उतरे। बैच-टू-बैच गुणवत्ता में उल्लेखनीय एकरूपता पाई गई है।

उपभोक्ता के लिए सुरक्षा और शुद्धता

डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि उपभोक्ता को सुरक्षित और शुद्ध उत्पाद प्रदान करना पतंजलि का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए संस्थान वैश्विक परीक्षण मानकों को अपनाता है। पतंजलि लगातार अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित शोध करता रहेगा, ताकि आम जनता को वैज्ञानिक प्रमाणीकरण के साथ उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates
App Store – https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos