NSEL घोटाले में ED ने किया ₹19 करोड़ की संपत्ति अटैच, ऐसे हुआ ₹5600 करोड़ ठगी का खुलासा

The CSR Journal Magazine

प्रवर्तन निदेशालय ने लिया बड़ा कदम

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने NSEL घोटाले में एक और बड़ा कदम उठाते हुए लगभग ₹19.12 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। यह राशि ₹5600 करोड़ के निवेशक धोखाधड़ी मामले से संबंधित है, जिसमें NSEL और LOIL ग्रुप ने फर्जी स्टॉक दिखाकर ट्रेडिंग करने का आरोप लगाया गया है। अब तक ED कुल ₹3452 करोड़ की संपत्तियां कुर्क कर चुकी है और 148 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।

फर्जी ट्रेडिंग का खुलासा

इस घोटाले की शुरुआत मुंबई के एम.आर.ए. मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर से हुई थी। जांच के अनुसार, NSEL और इसके डिफॉल्टिंग मेंबर्स ने बिना वास्तविक स्टॉक के कमोडिटी ट्रेडिंग करवाई। इसका मतलब है कि कागजों पर सौदे किए गए और लगभग 13 हजार निवेशकों से करीब ₹5600 करोड़ की ठगी की गई। इस मामले में LOIL ग्रुप की तीन कंपनियों – LOIL ओवरसीज फूड्स, LOIL कॉन्टिनेंटल फूड्स और LOIL हेल्थ फूड्स का नाम शामिल है।

धान की फर्जी बिक्री से हुई धोखाधड़ी

इन कंपनियों ने NSEL प्लेटफॉर्म के माध्यम से धान की फर्जी बिक्री दिखाकर करोड़ों रुपये इकट्ठा किए। इन पर लगभग ₹720 करोड़ की देनदारी पाई गई है, जिसमें से करीब ₹569 करोड़ को विभिन्न खातों के जरिए इधर-उधर कर दिया गया। ED की जांच में पता चला है कि इस पैसे का उपयोग बैंक लोन चुकाने, बिजनेस चलाने और संपत्तियाँ खरीदने में किया गया।

चार्जशीट और संपत्तियों का अटैचमेंट

इस घोटाले में अब तक ED ने 34 बार संपत्तियां अटैच की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब ₹3452 करोड़ है। इसके साथ ही 148 आरोपियों के खिलाफ 7 चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी हैं, जिन पर अदालत ने संज्ञान लिया है। ED इस मामले की आगे की जांच कर रही है और आने वाले समय में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

ED की मनी लॉन्ड्रिंग में कार्रवाई

हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय की मुंबई यूनिट ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 25 मार्च को लगभग ₹41.70 करोड़ की संपत्तियां अटैच की थीं। ये संपत्तियां मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित गोरेगांव पर्ल CHS प्रोजेक्ट से जुड़ी मानी जा रही हैं। अटैच की गई संपत्तियों में तैयार और अधूरे रिहायशी फ्लैट, कमर्शियल दुकानें और ऑफिस स्पेस शामिल हैं। जांच में सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट को M/s साई सिद्धि डेवलपर्स द्वारा विकसित किया जा रहा था।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos