app-store-logo
play-store-logo
February 27, 2026

मऊ: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु छात्राएं हुईं सम्मानित

The CSR Journal Magazine
मऊ जनपद में जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और नदी संवर्धन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई। यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेले 2025–26 के दौरान संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथियों ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक नवल किशोर, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल गौतम प्रसाद तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. विनीता यादव ने छात्राओं को प्रमाण-पत्र सौंपे और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया।

परियोजना अधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलावों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने नदी संरक्षण की महत्ता पर बल देते हुए सभी को यह संकल्प दिलाया कि वे नदियों को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में सक्रिय योगदान देंगे।

छात्रों से सामाजिक जागरूकता बढ़ाने की अपील

कार्यक्रम के दौरान छात्रों से आग्रह किया गया कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों, मोहल्लों और किसानों को नदियों की स्वच्छता और जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रति जागरूक करें। जैविक उर्वरकों के प्रयोग को बढ़ावा देने की बात कही गई, जिससे नदी तंत्र को सुरक्षित रखा जा सके। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Latest News

Popular Videos