app-store-logo
play-store-logo
February 26, 2026

Maharashtra Road Accident Report: महाराष्ट्र में सड़क हादसों में 8% कमी, 2030 तक मौतें आधी करने का लक्ष्य

The CSR Journal Magazine
Maharashtra Road Accident Report: महाराष्ट्र में सड़क सुरक्षा को लेकर की गई सख्त कार्रवाई का असर अब दिखने लगा है। परिवहन विभाग के मुताबिक जनवरी 2026 में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 8.05% की कमी दर्ज की गई है। जनवरी 2025 में जहां 1,427 लोगों की जान गई थी, वहीं जनवरी 2026 में यह आंकड़ा घटकर 1,312 रह गया। यानी 115 कम मौतें दर्ज हुईं। कुल दुर्घटनाओं की संख्या भी 3,164 से घटकर 3,100 हो गई है।

Maharashtra Road Accident के मामले में कई जिलों में बड़ी गिरावट

राज्य के कई जिलों में Accident Death Rate में उल्लेखनीय कमी आई है। नंदुरबार में 50%, सोलापुर शहर और वाशिम में 36%, सिंधुदुर्ग में 29%, वर्धा में 28% और नागपुर शहर व नांदेड़ में 21% की गिरावट दर्ज की गई है। सरकार का दावा है कि Road Safety Measures और सख्त निगरानी से यह संभव हुआ है।

2030 तक 50% कमी का लक्ष्य

परिवहन विभाग ने 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50% कमी लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य और जिला स्तर पर Road Safety Cell बनाए गए हैं। ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य जारी है और लगभग 25 हजार किलोमीटर सड़कों पर Intelligent Traffic Management System (ITMS) लगाने का निर्णय लिया गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ITMS लागू होने के बाद हादसों में 19% कमी का दावा किया गया है।

नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

राज्यभर में 332 टीमें नियम उल्लंघन पर कार्रवाई कर रही हैं। हेलमेट न पहनने पर 89,651 चालकों और 13,348 पीछे बैठने वाले यात्रियों पर केस दर्ज किए गए। सीट बेल्ट और ओवरस्पीडिंग के हजारों मामलों में भी कार्रवाई हुई है। अब AI और Radar Technology की मदद से निगरानी की जा रही है।

‘गोल्डन आवर’ में इलाज Golden Hour of Road Accident

केंद्र सरकार की PM Rahat Yojana योजना के तहत हादसे के शिकार लोगों को सात दिन तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। 112 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा ली जा सकती है। दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले ‘जीवनदूत’ को 25 हजार रुपये का इनाम देने का प्रावधान भी है। परिवहन विभाग के अपर आयुक्त भरत कलसकर ने कहा कि सख्त अमल और जागरूकता अभियान से राज्य 2030 तक हादसों को आधा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos