app-store-logo
play-store-logo
February 26, 2026

Maharashtra DA Hike News: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, अब 58% मिलेगा महंगाई भत्ता

The CSR Journal Magazine
Maharashtra DA Hike News: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance – DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इसके बाद डीए बढ़कर 58 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। इसकी जानकारी वित्त राज्यमंत्री आशिष जयस्वाल ने विधानसभा में दी।

5.96 लाख कर्मचारियों और 8.12 लाख पेंशनर्स को फायदा

सरकार के इस फैसले का सीधा लाभ करीब 5.96 लाख कार्यरत सरकारी कर्मचारियों और 8.12 लाख पेंशनधारकों को मिलेगा। बढ़ा हुआ डीए इसी महीने से नकद रूप में दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और परिवारों को महंगाई से राहत मिलेगी।

Maharashtra DA Hike News: बकाया राशि कब मिलेगी?

जुलाई 2025 से अक्टूबर 2025 तक की बकाया राशि मार्च 2026 में गुढी पड़वा के अवसर पर दी जाएगी। वहीं नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक की बकाया रकम के लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। सरकार का कहना है कि सभी भुगतान तय समय में कर दिए जाएंगे।

Maharashtra DA Hike News: कर्मचारियों में खुशी का माहौल

इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स में खुशी का माहौल है। उन्होंने मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis और राज्य सरकार का आभार जताया है। सरकार का कहना है कि वह कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है और आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस DA Hike से राज्य के कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और बाजार में भी सकारात्मक असर दिखेगा। महंगाई के दौर में यह फैसला कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos