कश्मीर में लश्कर के भर्ती मॉड्यूल का पर्दाफाश: पाकिस्तान-बांग्लादेश से चल रहा था नेटवर्क

The CSR Journal Magazine
जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने श्रीनगर, गांदरबल और शोपियां जिलों में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी भर्ती मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पता चली है कि यह नेटवर्क पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित हो रहा था। CIK ने हाल ही में 10 स्थानों पर कोर्ट के आदेश के तहत तलाशी ली। यह कार्रवाई UAPA के तहत दर्ज केस में की गई।

आतंकियों की ट्रेनिंग का खुलासा

जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल सीमा पार बैठे हैंडलर्स के साथ मिलकर काम कर रहा था, और इसका नेटवर्क बांग्लादेश तक फैला हुआ था। जांच में यह भी पता चला है कि आतंकियों को 21 दिन की बेसिक और 3 महीने की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती थी। इस ट्रेनिंग में AK-47, मशीन गन, रॉकेट लॉन्चर और आईईडी बनाने जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता था।

शबीर अहमद लोन की भूमिका

इस मॉड्यूल का संचालन शबीर अहमद लोन कर रहा था, जो गांदरबल के कंगन क्षेत्र का निवासी है। वह राजू और जफर सिद्दीकी जैसे नामों से भी सक्रिय था। लोन ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हथियारों की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद वह बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुस आया और कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा। लेक‍िन, वो बाद में कानूनी कार्रवाई से बचकर बांग्लादेश चला गया।

अब तक की गिरफ्तारी

पुलिस ने पहले लोन के सहयोगी इरफान अहमद वानी को गिरफ्तार किया था, जो शोपियां का रहने वाला है। वानी एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आतंकियों के संपर्क में था और स्थानीय स्तर पर भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट प्रदान कर रहा था।

महत्वपूर्ण सबूत जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं, जिनमें मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल डिवाइस शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पूरे आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए सभी संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos