Kanpur Delhi Daily Train: कानपुर और दिल्ली के बीच रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन सेवा को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन रात के समय चलेगी और यात्रियों को सुबह दिल्ली पहुंचाएगी। नई ट्रेन के शुरू होने से कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच सफर करने वाले यात्रियों को एक और विकल्प मिल जाएगा। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार (टी) मेल रोजाना कानपुर सेंट्रल से रात 8 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। यानी यात्री रात में ट्रेन पकड़कर सुबह दिल्ली पहुंच सकेंगे।
Kanpur Delhi Daily Train: वापसी में रात 11:25 बजे चलेगी ट्रेन
दिल्ली से कानपुर आने वाले यात्रियों के लिए भी ट्रेन की टाइमिंग सुविधाजनक रखी गई है। ट्रेन नंबर 14154 आनंद विहार (टी)-कानपुर सेंट्रल मेल आनंद विहार टर्मिनल से रात 11 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन करीब 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कानपुर से आनंद विहार तक पहुंचने में ट्रेन को 8 घंटे 10 मिनट, जबकि वापसी में करीब 8 घंटे लगेंगे।
इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन
नई ट्रेन सिर्फ कानपुर और आनंद विहार के बीच ही नहीं चलेगी, बल्कि रास्ते में कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन के ठहराव फफूंद, इटावा, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी और गाजियाबाद में होंगे। इन स्टेशनों के यात्रियों को भी अब दिल्ली और कानपुर के बीच रात में सफर करने का एक नया विकल्प मिलेगा।
Kanpur Delhi Daily Train: रात का सफर, सुबह मंजिल
नई ट्रेन की सबसे खास बात इसका रात का समय है। कानपुर से ट्रेन रात 8:40 बजे चलकर सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वहीं, आनंद विहार से रात 11:25 बजे रवाना होकर ट्रेन सुबह 7:25 बजे कानपुर पहुंचाएगी। रेल मंत्रालय ने कहा है कि इस दैनिक ट्रेन सेवा से कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। खास तौर पर उन यात्रियों को फायदा होगा जो दिन का समय बचाकर रात में यात्रा करना चाहते हैं। नई सेवा शुरू होने से कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों के यात्रियों को दिल्ली आने-जाने के लिए एक और सीधा रेल विकल्प उपलब्ध होगा।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!