हैदराबाद में निर्माणाधीन सात मंजिला इमारत अचानक जमींदोज, मलबे से दो शव बरामद, इलाके में हड़कंप
हैदराबाद के माधापुर में शनिवार को एक सात मंजिला निर्माणाधीन अवैध इमारत अचानक भरभराकर ढह गई, जिसमें मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौत हो गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा आईटी हब माने जाने वाले माधापुर थाना क्षेत्र के अंजैया नगर (गाचीबोवली के पास) में हुआ। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस, दमकल विभाग और ड्रआरएफ (DRF)/हैडरा (HYDRAA) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
🚨 HYDERABAD: A 7-storey illegal building under construction has collapsed in Anjaiah Nagar, Madhapur.
🛑 Casualties: 2 confirmed dead, multiple injured.🏗️ Cause:
Illegal construction on a 50-sq-yard plot; cellar excavation compromised the structure. #Hyderabad…
— sushil kadam (@imsushilkadam) August 22, 2026

