app-store-logo
play-store-logo
March 10, 2026

गुरुग्राम में सोसाइटी की दीवार गिरी: 7 मजदूरों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

The CSR Journal Magazine
गुरुग्राम में सोमवार रात को ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की दीवार गिरने से 7 मजदूरों की जान चली गई। इस हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों और घायलों को राजस्थान के भिवाड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया गया हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही बिलासपुर थाना पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मिट्टी और मलबे के नीचे अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे कर्मचारी

टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। घटना के बाद बिल्डर ने सोसाइटी के मेन गेट पर बाउंसर तैनात कर दिए हैं, जिससे अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम

जानकारी के अनुसार, ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का काम चल रहा था। सोमवार की रात लगभग 8 बजे अचानक बेसमेंट में मिट्टी की दीवार गिर गई, जिसमें 10 मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। उन्हें रेस्क्यू कर मलबे से बाहर निकाला गया।

घायलों का इलाज जारी

घायलों को एम्बुलेंस की मदद से भिवाड़ी जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने परमेश्वर, मंगल, मिलन, भागीरथ, सतीश, शिव शंकर और छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। घायलों में शिवकांत, दीनदयाल और इंद्रजीत की हालत गंभीर है, और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मृतक और घायल सभी मजदूर उत्तर प्रदेश और नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन पर बयान

बिलासपुर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। राहत-बचाव कर रही टीमें अन्य मजदूरों की तलाश में जुटी हैं। इस घटना ने पूरा क्षेत्र स्तब्ध कर दिया है और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos