Dual OTP Protection for Senior Citizens from Cyber Fraud: देशभर में वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बनाकर किए जा रहे साइबर फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं और डर पैदा करने वाली कॉल के जरिए ठग बुजुर्गों को भावनात्मक रूप से प्रभावित कर उनसे पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं। इसी खतरे को कम करने के लिए कुछ बैंक शाखाओं ने ‘डुअल OTP सिस्टम’ शुरू किया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के बैंक खातों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करना है।
कैसे काम करेगा डुअल OTP सिस्टम?
इस प्रणाली के तहत किसी महत्वपूर्ण बैंकिंग लेनदेन के समय पहला OTP खातेधारक के मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। वहीं दूसरा OTP उनके किसी विश्वसनीय परिवार सदस्य के मोबाइल नंबर पर जाएगा।
अगर कोई संदिग्ध या बड़ी राशि का लेनदेन होता है तो अतिरिक्त सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके अलावा परिवार के सदस्यों को खाते से जुड़े ट्रांजैक्शन अलर्ट भी मिल सकते हैं।
साइबर ठगी रोकने में मिलेगी मदद
बैंकिंग विशेषज्ञों का मानना है कि यह व्यवस्था बुजुर्गों को साइबर अपराधियों के दबाव और धोखाधड़ी से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकती है। इससे बिना परिवार की जानकारी के बड़ी रकम ट्रांसफर करना मुश्किल हो जाएगा।
परिजनों को भी रहना होगा सतर्क
विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने माता-पिता और बुजुर्ग परिजनों को समय-समय पर साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक करें। किसी भी अनजान कॉल पर OTP साझा न करें और न ही किसी के कहने पर तुरंत पैसे ट्रांसफर करें।
Dual OTP Protection for Senior Citizens from Cyber Fraud: फ्रॉड होने पर तुरंत करें शिकायत
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
A family conflict regarding a land transaction in Pune reportedly escalated into violence when two brothers attacked their elderly parents. The incident took place...
The changing landscape of retirement in India is leading to an increased demand for senior citizen housing. Traditionally, many older individuals opted to remain...
Recent reports indicate that several significant financial institutions on Wall Street have faced a series of cyberattack attempts. This includes high-profile hedge funds and...