app-store-logo
play-store-logo
March 21, 2026

24 दिसंबर से शुरू होगी उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा 28 राज्यों और 9 केंद्रशासित प्रदेशों में चलेगा महाभियान

The CSR Journal Magazine
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस से विश्व उपभोक्ता दिवस तक आयोजित होने वाली उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा के जरिए देशभर में उपभोक्ता अधिकारों को लेकर व्यापक जनचेतना फैलाई जाएगी। यह यात्रा 17 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर 145 शहरों को कवर करेगी।

राष्ट्रव्यापी उपभोक्ता आंदोलन की बड़ी पहल

कंज्यूमर कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (CCI) के बैनर तले 24 दिसंबर से 15 मार्च तक उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा आयोजित की जाएगी। यात्रा का उद्देश्य उपभोक्ता कानूनों को जन-जन तक पहुंचाना और शोषण मुक्त बाजार व्यवस्था को बढ़ावा देना है। इसकी पंच लाइन है – “सारा प्रदेश, पूरा देश, समृद्धि का संदेश”।

डॉ. अनन्त शर्मा करेंगे यात्रा का नेतृत्व

इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का नेतृत्व कंज्यूमर मैन ऑफ इंडिया और CCI के नेशनल चेयरपर्सन डॉ. अनन्त शर्मा करेंगे। वे देशभर में उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर उनके अधिकारों, कर्तव्यों और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की जानकारी देंगे। प्रमुख शहरों में रैलियां, गोष्ठियां और संगोष्ठियां आयोजित होंगी।

राजस्थान में जयपुर और कोटा होंगे मुख्य केंद्र

दिल्ली से रवाना होने के बाद यात्रा राजस्थान में दौसा, जयपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ से होकर गुजरेगी। जयपुर में 26 दिसंबर और कोटा में 27 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी, उपभोक्ता संगठन और विशेषज्ञ भाग लेंगे।

छह चरणों में पूरा होगा 17 हजार किमी का सफर

उपभोक्ता जागरूकता भारत यात्रा छह चरणों में पूरे देश का भ्रमण करेगी। गुजरात से केरल, तमिलनाडु से पूर्वोत्तर राज्यों और लद्दाख से लेकर दिल्ली तक यात्रा पहुंचेगी। इस दौरान मिलावट, कम नाप-तौल और अनुचित व्यापारिक व्यवहार के खिलाफ जनचेतना फैलाने पर विशेष जोर रहेगा।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store – https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos