Blinkit Service at Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट पर अब ब्लिंकिट की एंट्री! मिनटों में गेट तक मिलेगा सामान

The CSR Journal Magazine
Blinkit Service at Mumbai Airport: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर यात्रियों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू हो गई है। Adani Airport Holdings Limited (AAHL) और Blinkit ने मिलकर देश की पहली इन-टर्मिनल क्विक कॉमर्स सेवा लॉन्च की है (India’s first in-terminal quick commerce service at Mumbai Airport)। अब यात्रियों को एयरपोर्ट के अंदर ही मिनटों में जरूरी सामान मिल सकेगा वो भी सीधे उनके गेट या लाउंज तक।

क्या है ये नई सुविधा? (Quick Commerce at Airport)

India’s first in-terminal quick commerce service at CSMIA Airport, यह सेवा फिलहाल टर्मिनल-2 (डोमेस्टिक डिपार्चर) पर शुरू की गई है। यात्री Blinkit ऐप के जरिए स्नैक्स, पानी, चार्जर, किताबें, बेबी केयर और अन्य जरूरी चीजें ऑर्डर कर सकते हैं। खास बात यह है कि ऑर्डर सीधे बोर्डिंग गेट, लाउंज, फूड कोर्ट या अन्य तय जगहों पर पहुंचाया जाएगा।

मिनटों में डिलीवरी, बिना झंझट (Fast Delivery Service)

डिलीवरी के लिए एयरपोर्ट पर ही प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद रहेगा, जो कुछ ही मिनटों में सामान पहुंचा देगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें इधर-उधर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुरक्षा नियमों का भी पूरा ध्यान रखा गया है, खासकर लिक्विड आइटम्स के मामले में।

यात्रियों के लिए क्यों खास? (Passenger Convenience)

अक्सर एयरपोर्ट पर जल्दीबाजी में लोग जरूरी सामान भूल जाते हैं जैसे चार्जर, पानी या स्नैक्स। अब यह परेशानी खत्म हो जाएगी। यह सेवा यात्रियों को ज्यादा सुविधाजनक, तेज और सस्ता विकल्प देती है, जिससे उनका ट्रैवल अनुभव और बेहतर बनेगा। AAHL का कहना है कि यह कदम एयरपोर्ट को “डिजिटल और पैसेंजर-फ्रेंडली” बनाने की दिशा में उठाया गया है। वहीं Blinkit के लिए यह नया बाजार है, जहां रोज हजारों यात्रियों तक पहुंच बन सकती है। इससे एयरपोर्ट रिटेल सेक्टर में भी बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

भविष्य की झलक (Future of Airport Experience)

यह पहल दिखाती है कि आने वाले समय में एयरपोर्ट सिर्फ यात्रा का स्थान नहीं, बल्कि एक स्मार्ट और डिजिटल सर्विस हब बन जाएंगे। मुंबई एयरपोर्ट पर शुरू हुई यह सेवा देश के अन्य एयरपोर्ट्स पर भी लागू हो सकती है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos