app-store-logo
play-store-logo
February 7, 2026

चिकन खाने वालों के लिए अलर्ट! फिर लौट सकता है Bird Flu, सैकड़ों कौवों की मौत से हड़कंप

The CSR Journal Magazine

 

Tamil Nadu में बड़े पैमाने पर कौवों की मौत के बाद Bird Flu Alert जारी

देश में एक बार फिर Bird Flu (Avian Influenza) का खतरा सिर उठाता दिख रहा है। तमिलनाडु में सैकड़ों कौवों की अचानक मौत के बाद पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह मामला एवियन इन्फ्लूएंजा से जुड़ा हो सकता है, इसी को देखते हुए राज्य सरकार ने एहतियाती एडवाइजरी जारी की है। तमिलनाडु के पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन विभाग ने साफ कहा है कि बीमार या मरे हुए पक्षियों के संपर्क में आने से बचें। खास तौर पर पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले, चिकन बूचड़खानों के कर्मचारी और खुले बाजारों में पक्षी बेचने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कौवों की मौत से बढ़ी चिंता

राज्य के कई इलाकों में बड़ी संख्या में कौवों की मौत की खबरें सामने आई हैं। इसी के बाद Bird Flu Alert in Tamil Nadu जारी किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जंगली पक्षियों में फैलने वाला वायरस घरेलू पोल्ट्री तक पहुंच सकता है, जिससे हालात गंभीर हो सकते हैं। जन स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशालय ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में दिक्कत जैसी फ्लू के लक्षण दिखें, और हाल ही में पक्षियों के संपर्क में आया हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पोस्टमार्टम और निपटान को लेकर सख्ती

पशुपालन विभाग ने साफ निर्देश दिए हैं कि मरे हुए पक्षियों का खुले में पोस्टमार्टम न किया जाए। शवों को केवल तय की गई क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशालाओं में भेजा जाए। साथ ही मृत पक्षियों को या तो जला दिया जाए या गहरे गड्ढे में दफनाया जाए। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पक्षियों के शवों को नंगे हाथों से छूना खतरनाक हो सकता है। यदि मजबूरी में संभालना पड़े तो दस्ताने पहनना और बाद में साबुन से हाथ धोना जरूरी है।

पोल्ट्री फार्म और बाजारों पर नजर

राज्यभर के पोल्ट्री फार्मों को बाहरी लोगों की एंट्री सीमित करने और Biosecurity Measures को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं लाइव बर्ड मार्केट और वेट मार्केट में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। सीमावर्ती इलाकों में पोल्ट्री और उससे जुड़े उत्पादों की आवाजाही पर भी नियंत्रण किया जा रहा है। वन विभाग ने भी जंगलों और रिजर्व क्षेत्रों में पक्षियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। Mudumalai Tiger Reserve समेत कई वन क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

प्रशासन पूरी तरह तैयार

जिला प्रशासन को किसी भी संभावित Bird Flu Outbreak से निपटने के लिए उपकरण, दवाइयों और रिस्पॉन्स सिस्टम की समीक्षा करने को कहा गया है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए IEC Campaign चलाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

 

Latest News

Popular Videos