अमेरिका में ग्रीन कार्ड के लिए 179 साल की वेटिंग: भारतीयों के लिए क्यों बढ़ी मुश्किल, चीन से इतना बड़ा अंतर

The CSR Journal Magazine
भारत के पेशेवरों के लिए अमेरिका में स्थायी नागरिकता (ग्रीन कार्ड) का सपना अब और भी दूर सा लगने लगा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, EB-2 श्रेणी में नए भारतीय आवेदकों को ग्रीन कार्ड के लिए कम से कम 179 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है। यह रिपोर्ट नेशनल फाउंडेशन फ़ॉर अमेरिकन पॉलिसी (NFAP) द्वारा तैयार की गई है। अगर हम इस रिपोर्ट की बात करें, तो चीनी नागरिकों के लिए यह वेटिंग पीरियड केवल 25 साल है।

10 लाख भारतीय ग्रीन कार्ड बैकलॉग में फंसे

रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि लगभग 10 लाख भारतीय नागरिक ग्रीन कार्ड बैकलॉग में फंसे हुए हैं, जिससे इस प्रक्रिया की जटिलता बढ़ गई है। अमेरिका में हर साल लगभग 1.40 लाख रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं, लेकिन किसी एक देश के नागरिकों को कुल ग्रीन कार्ड का 7 प्रतिशत से अधिक देना प्रतिबंधित है। यही वजह है कि भारतीय नागरिकों को ग्रीन कार्ड पाने में खासी दिक्कतें आ रही हैं।

EB-2, EB-3 और EB-1 श्रेणियों में समस्याएं

रिपोर्ट के अनुसार, EB-2 श्रेणी में भारतीयों को 179 साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि EB-3 श्रेणी में यह समय 38 साल तक बढ़ जाता है। EB-1 श्रेणी में यह वेटिंग टाइम 5 साल के आस-पास है। इसका मुख्य कारण अमेरिका में ग्रीन कार्ड की सीमित संख्या है, जबकि उच्च कौशल वाले विदेशी पेशेवरों की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

बैकलॉग में वृद्धि का कारण

आप्रवासन नियमों और बैकलॉग के आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद यह सामने आया है कि दिसंबर 2025 तक ग्रीन कार्ड बैकलॉग आंकड़ा 12.6 लाख हो जाएगा। April 2020 में यह संख्या 10.5 लाख थी। इस तरह पांच सालों में करीब 20.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जो ग्रीन कार्ड के लिए आवेदकों के लिए चिंता का विषय है।

भारतीयों की स्थिति और चीनियों के साथ तुलना

NFAP की रिपोर्ट में भारतीय और चीनी आवेदकों के बीच के इंतजार का बड़ा अंतर बताया गया है। जहां भारतीयों के लिए EB-2 श्रेणी में वेटिंग टाइम 179 साल है, वहीं चीनियों के लिए यह करीब 25 साल है। इसी तरह EB-3 श्रेणी में भारतीयों को 38 साल का इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि चीनी नागरिकों को सिर्फ 7 साल का। EB-1 श्रेणी में भी भारतीयों को 5 साल का समय लगता है।

उच्च कौशल वाले भारतीय पेशेवरों की स्थिति

आप्रवासन बैकलॉग से प्रभावित भारतीय पेशेवरों के लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने उच्च शैक्षणिक योग्यता हासिल की है, लेकिन ग्रीन कार्ड की लंबी वेटिंग उन्हें और अधिक कठिनाई में डाल रही है। अमेरिकी बाजार में उनकी जरूरत हैं, लेकिन प्रक्रिया की जटिलता ने उन्हें परेशान कर रखा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos