हेल्थ Archives - The CSR Journal

दूसरों को उबासी लेते देख खुद उबासी क्यों आती है, जानिए माथा भन्नाने वाला सच!!!
क्या आप भी दूसरों को देखकर उबासी लेते हैं?

किसी भी व्यक्ति को जब उबासी लेते देखा जाता है, तो खुद को भी जम्हाई आना एक आम अनुभव है। ये प्रक्रिया केवल एक आदत नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई वैज्ञानिक कारण भी छिपे हुए हैं। दिमाग के ये विचित्र रिएक्शन न केवल हमारी शारीरिक स्थिति को दर्शाते हैं, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से भी जुड़े होते हैं।

दिमाग की प्रतिक्रिया

जब हम किसी को उबासी लेते हुए देखते हैं, तो दिमाग में एक प्रतिक्रिया शुरू होती है। इसे “संक्रामक उबासी” कहा जाता है। यह प्रक्रिया दिमाग के विशिष्ट हिस्से में होती है, जो हमारे व्यवहार और सामाजिक जुड़ाव को नियंत्रित करता है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि यह रिएक्शन यकीनन एक प्रकार का सहानुभूति है, जिससे हम अपने आस-पास के लोगों के साथ और अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं।

उबासी और भावनाएँ

जब हम किसी अन्य व्यक्ति के साथ होते हैं और उसे उबासी लेते हुए देखते हैं, तो हमारे अंदर एक तरह की भावनात्मक प्रतिक्रिया होती है। अध्ययनों के अनुसार, जब एक व्यक्ति जम्हाई लेता है, तो हमारे मस्तिष्क में “मिरर न्यूरॉन्स” सक्रिय होते हैं। ये न्यूरॉन्स हमें दूसरे के अनुभवों को समझने में मदद करते हैं, जिससे हम उनकी भावनाओं को महसूस कर पाते हैं।

उबासी का सामाजिक पहलू

इसके अलावा, उबासी लेना एक सामाजिक संकेत भी हो सकता है। जब लोग सामूहिक रूप से होते हैं, तो किसी का उबासी लेना सभी में इसी प्रक्रिया को सक्रिय कर सकता है। ये हमें समूह में एकता की भावना देता है और सामान्य सामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देता है। दरअसल, यह एक तरीके से हमारी सामूहिकता की पहचान है।

दिमाग की स्वास्थ्य से जुड़ी बातें

उबासी लेना हमें यह भी बताता है कि हमारा दिमाग किस प्रकार कार्य कर रहा है। जब हम थकान या ऊब महसूस करते हैं, तो हमारा दिमाग चिड़चिड़ा हो सकता है। इस स्थिति में, उबासी लेना हमारे दिमाग को ताजगी देने का एक तरीका हो सकता है। यह रक्त संचार को बढ़ाता है और कोशिकाओं को ऑक्सीजन प्रदान करता है, जिससे दिमाग को स्थिरता मिलती है।

उबासी की चिकित्सा

यह भी ध्यान देने योग्य है कि उबासी केवल एक साधारण क्रिया नहीं है; यह हमारे स्वास्थ्य से भी जुड़ी हुई है। यदि आप लगातार थकान महसूस कर रहे हैं या बार-बार उबासी ले रहे हैं, तो यह किसी अन्य चिकित्सा स्थिति का संकेत हो सकता है। इसलिए, यदि यह समस्या बढ़ती है, तो चिकित्सकीय सलाह लेना महत्वपूर्ण हो सकता है।

रुचिकर तथ्य

अंत में, एक दिलचस्प तथ्य यह है कि सभी जानवर उबासी लेते हैं। हालांकि, यह रिएक्शन मनुष्यों में अधिक संवेदनशील और सामान्य है। इसके अलावा, जो लोग एक-दूसरे के करीब होते हैं, उनमें उबासी का संचार अधिक होता है। यही कारण है कि हम हमेशा अपने आस-पास के लोगों के व्यवहार पर प्रतिक्रिया करते हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

The post दूसरों को उबासी लेते देख खुद उबासी क्यों आती है, जानिए माथा भन्नाने वाला सच!!! appeared first on The CSR Journal.

Adani Health: अडानी ग्रुप का हेल्थकेयर में बड़ा ऐलान, मुंबई और अहमदाबाद में खुलेंगे अस्पताल
अब अडानी ग्रुप हेल्थकेयर में भी आने वाला है। कई इंडस्ट्रियल सेक्टर में अपनी महत्‍वूपर्ण उपस्थिति के साथ देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कंपनी अदाणी ग्रुप (Adani Group) अब किफायती स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल एजुकेशन में अपने कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने अदाणी हेल्थ सिटी (AHC) इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य परिसरों के शुभारंभ की घोषणा की है। गौरतलब है अदाणी हेल्‍थ सिटी को अदाणी ग्रुप की गैर-लाभकारी हेल्‍थकेयर शाखा के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा। अदाणी ग्रुप ने इसके लिए दुनिया के सबसे बड़े गैर-लाभकारी मेडिकल ग्रुप ‘मेयो क्लिनिक’ (Mayo Clinic) के साथ हाथ मिलाया है।

Proud to launch Adani Health City in partnership with Mayo Clinic, pioneering world-class medical research, affordable healthcare & education. Starting with two 1000-bed hospitals and medical colleges in Ahmedabad & Mumbai, we are on a mission to bring cutting-edge medical… pic.twitter.com/KQ6Xoql3FH

— Gautam Adani (@gautam_adani) February 10, 2025

मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाएगा Adani Group

गौतम अदाणी के सामाजिक दर्शन ‘सेवा साधना है, सेवा प्रार्थना है और सेवा ही परमात्मा है’ के अनुरूप, अदाणी परिवार देश भर में समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए किफायती, विश्वस्तरीय अस्पताल और मेडिकल एजुकेशन के कॉस्‍ट को पूरी तरह वहन करेगा। जिसके लिए अडानी ग्रुप 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि दान करेगा।

मुंबई और अहमदाबाद में अडानी बनाएगा अस्पताल

अदाणी ग्रुप की इस पहल के तहत मुंबई और अहमदाबाद में 1,000 बेड वाले दो मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।  इन परिसरों में से पहले दो परिसर के निर्माण के लिए अदाणी परिवार 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि दान करेगा। 1,000 बेड वाले 2 मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे।

Adani Health पर बोले गौतम अदाणी – लंबा रास्ता तय करेंगे

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा, ‘दो साल पहले, मेरे 60वें जन्मदिन पर मुझे उपहार के रूप में, मेरे परिवार ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और कौशल विकास में सुधार के लिए 60,000 करोड़ रुपये देने का वादा किया था। अदाणी हेल्थ सिटी का विकास इस योगदान से कई प्रमुख परियोजनाओं में से पहला है, जो भारतीय समाज के हर वर्ग के लोगों को सस्ती, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय करेगा।’

मेयो क्लिनिक के साथ पार्टनरशिप में अदाणी हेल्थ सिटी लॉन्च करने पर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेयो क्लिनिक विश्वस्तरीय मेडिकल रिसर्च, किफायती स्वास्थ्य सेवा और एजुकेशन में बड़ा नाम है। अहमदाबाद और मुंबई में 1000 बिस्तरों वाले दो अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों से शुरुआत करेंगे। साथ ही हम पूरे भारत में अत्याधुनिक मेडिकल इनोवेशन को एक मिशन की तरह चलाएंगे. ये एक स्वस्थ और मजबूत भारत के लिए बस शुरुआत है – एक समय में एक कैंपस डेवलप करेंगे!

The post Adani Health: अडानी ग्रुप का हेल्थकेयर में बड़ा ऐलान, मुंबई और अहमदाबाद में खुलेंगे अस्पताल appeared first on The CSR Journal.

गजब है नेताजी! लोन लेकर जमीन ली और कर दी अस्पताल को दान
नेताओं को लेकर हम अक्सर नेगेटिव छवि पाल लेते है लेकिन आज हम आपको ऐसे नेता से रूबरू करवाने जा रहे है जिनका कारनामा जानकार आप भी कहने को मजबूर हो जायेंगे कि गजब है नेताजी! वाकया एमपी का है, वही मध्य प्रदेश जिसे अजब गजब कहा जाता है है। अब नेताजी भी यहां के गजब हो गए है। दरअसल जबलपुर के एक विधायक से जब जन जनता का दर्द नहीं देखा गया तो उन्होंने बहुत बड़ा फैसला लिया। उन्होंने एक एकड़ जमीन खरीदी और उसे अस्पताल बनाने के लिए दान भी कर दिया। इस जमीन की बाजार में कीमत 50 लाख रुपये है। कमाल की बात ये भी है कि उन्होंने यह जमीन लोन लेकर खरीदी है।

नेता जी बखूबी निभा रहे है सिटीजन सोशल रिस्पांसिबिलिटी

देश और प्रदेश के मंत्रियों-नेताओं के सामने जबलपुर की सिहोरा विधानसभा के बीजेपी विधायक संतोष बरकड़े ने बड़ी मिसाल पेश की है। The CSR Journal से ख़ास बातचीत में उन्होंने बताया कि इस जमीन पर अस्पताल बनने का काम शुरू भी हो गया है। ये फैसला विधायक जी ने इसलिए लिया क्योंकि कुण्डम तहसील मुख्य रूप से आदिवासी इलाका है। यहां करीब 60 हजार आबादी है। यह आबादी गरीब आदिवासी वर्ग की है। यहां कई सालों से स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाने की जरूरत महसूस हो रही थी। किसी भी बीमारी या हादसे के बाद मरीज को कुण्डम से करीब 50 किलोमीटर दूर जबलपुर जाना पड़ता था। इसमें समय लगता था, लोगों को परेशानी होती थी, कई बार समय के अभाव में लोगों की जान पर बन आती थी। (Madhya Pradesh News)

विधायक संतोष बरकड़े की पहल से बन रहा है अस्पताल

Jabalpur MLA Santosh Barkade के अथक प्रयासों से मध्य प्रदेश सरकार ने इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने का फैसला किया जिसको लेकर राशि भी मिल चुकी थी लेकिन अस्पताल बनाने के लिए जमीन नहीं मिल रही थी। ये सुनने के बाद बीजेपी विधायक संतोष बरकड़े ने अपने करीबी से इस संबंध में चर्चा की। उसके बाद पड़रिया गांव के बाहर करीब 50 लाख रुपये कीमत की एक एकड़ जमीन खरीदी और अस्पताल बनाने के लिए दान कर दी। अब विधायक जी के इस फैसले से इलाके में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन रहा है। जिससे हज़ारों ग़मीणों को फायदा होने जा रहा है।

पहली बार बने विधायक, रहते हैं दो कमरों के घर में

आपको जानकर हैरानी होगी कि कि बीजेपी विधायक संतोष बरकड़े के पास खुद की आमदनी के लिए कोई बड़ा साधन नहीं है। वे खुद दो कमरों के मकान में रहते हैं, लेकिन अपनी विधानसभा के गरीब और पिछड़े लोगों के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। खासकर, जनता के स्वास्थ्य को लेकर उन्हें चिंता लगी रहती थी। उनके मन की इच्छा उन्हें लगातार प्रेरित करती रही। इसका नतीजा ये निकला कि उन्होंने कर्ज लेकर यह जमीन खरीदी। अब वे अपनी इनकम से इसका लोन चुकाएंगे। पड़रिया में बनने वाले इस अस्पताल से आसपास के लगभग 60 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। बहरहाल इस तरह के नेता उन मंत्रियों और नेताओं के लिए एक उदाहरण है जो एक बार जीतने के बाद उनको जनता की कुछ पड़ी ही नहीं रहती है।

The post गजब है नेताजी! लोन लेकर जमीन ली और कर दी अस्पताल को दान appeared first on The CSR Journal.

कितनी स्वस्थ है हमारे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था? पढ़ें Healthy India की पोल खोलती ये इलेक्शन रिपोर्ट
हमारी सांसे उखड़ रही थी, हमारी आस टूट रही थी, हमारे जहन में लगातार सवाल उठता कि क्या धरती पर इंसान का अस्तिव्त खतरे में आ गया है। हम इलाज के लिए दर-दर भटक रहे थे। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल लेकिन जगह नहीं मिलती। अगर हम जिद करते तो स्ट्रेचर पर अस्पताल के बाहर पड़े रहिये। ना ऑक्सीजन मिल रहा था और ना डॉक्टर और ना ही दवाईयां। ये आलम था कोरोना काल में जब समूचे विश्व में कोरोना महामारी की घोषणा हुई और अचानक देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सी गयी। देश के Health System पर सवाल खड़े होने लगे कि India Health System कितना कारगर है अपने Citizen की देखभाल करने में। अपने विकासशील देश की तुलना अन्य विकसित देशों से करें तो हेल्थ, Health Infrastructure, Technology in Healthcare में हम तो आगे है लेकिन ये सुविधाएं आम जरूरतमंद तक कितनी पहुंचती है ये सवाल है। भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था में आम जनमानस की अपेक्षा रहती है कि केंद्र और राज्य सरकारें उनके कल्याण के लिए कम करें, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के साथ-साथ रोटी, कपडा, मकान, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं आपको मुहैया कराएं वो भी मुफ्त। देश की सरकारें भी वोट पाने के लिए इन सब को लेकर लोकलुभावन वादे करती है। स्वास्थ्य को लेकर भी केंद्र सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में इसका जिक्र किया था। BJP Manifesto in Lok Sabha Election 2019 में Making Healthcare Accessible, Strengthening Health Infrastructure, Immunization and Nutrition, Eliminating Tuberculosis पर जोर देते स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने को लेकर कई उपाययोजना की बात कही थी। आज World Health Day 2024 है ऐसे में आइये समझते हैं इस लोकसभा इलेक्शन रिपोर्ट कार्ड (Lok Sabha Election Report Card) के जरिये India में Health Services का हाल कितना बदहाल और कितना बेहाल है।

सीएसआर से सीएम योगी ने कैंसर मरीजों के लिए किया पीईटी सीटी स्कैनर मशीन का उद्घाटन

भारत में बेहद निराशाजनक है स्वास्थ्य सेवा की स्थिति

किसी भी देश की तरक्की तभी संभव है जब उसके नागरिक सेहतमंद हों। जनता स्वस्थ हो, इसके लिए देश में Medical Services in India दुरुस्त होनी चाहिए, लेकिन भारत में स्वास्थ्य सेवा की स्थिति निराशाजनक है। भारत पर अपनी 140 करोड़ आबादी की सेहत का ख्याल रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। अपने देश में अनेक बीमारियां मौजूद हैं जो गरीबी, अशिक्षा, जानकारी की कमी, साफ सफाई, स्वच्छता एवं सेहत के प्रति उदासीनता की वजह से फैलती हैं। भारत के अनेक अस्पताल और डॉक्टर गुणवत्तायुक्त इलाज मुहैया कराने के लिए विदेशों में भी प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद भारत में अब भी स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं मौजूद हैं। भारत में जीवन प्रत्याशा दोगुनी हुई है। शिशु मृत्यु दर महत्वपूर्ण रूप से घटी है। स्मॉल पॉक्स, पोलियो और कुष्ठ रोग लगभग जड़ से खत्म हो गए हैं। मगर भारत की जनता कुपोषण, स्वच्छता और संक्रामक रोगों से अब भी जूझ रही है। पर्यावरण प्रदूषण और जीवन शैली, शराब का सेवन, धूम्रपान, उच्च वसायुक्त खान पान तथा गतिहीन जीवन के कारण देश में मधुमेह यानी डायबिटीज, हृदय संबंधी दिक्कतों जैसे हार्ट अटैक एवं कैंसर जैसी बीमारियों की दर बढ़ी है। कई सामान्य सी लगने वाली बीमारियां भी महामारी का रूप धारण कर ले रही हैं या व्यापक स्तर पर भारतीय आबादी को प्रभावित कर रही हैं।

टीबी, मलेरिया और डायरिया जैसे बीमारियों से भी लोगों की हो रही है मौत

संक्रामक बीमारियों मसलन टीबी, मलेरिया, काला-अजार, डेंगू बुखार, चिकनगुनिया, Water Borne Diseases जैसे हैजा और डायरिया भारत में प्रमुख स्वास्थ्य संबंधी समस्या हैं। भारत में बीमारियों से होने वाली कुल मौतों में एक चौथाई मौतें डायरिया, सांस संबंधी दिक्कत, टीबी और मलेरिया के कारण होती हैं। इसके अतिरिक्त अनेक नई बीमारियों जैसे एड्स, इबोला विषाणु, एवियन जुकाम, एच 1 एन 1 विषाणु इत्यादि के होने का खतरा हमेशा बना रहता है। इस प्रकार अनेक सामाजिक और आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य संबंधी असमानताओं के रहते भारत लगातार बीमारियों का बोझ डोल रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की समस्या भी अलग-अलग हैं। जहां शहरों में खराब जीवन शैली के चलते Heart, Liver, Kidney से संबंधित बीमारियां असमय ही युवा वर्ग को भी बेहद तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां का प्रभाव कायम है।

Health Initiatives by Sudhir Mungantiwar

नहीं है पर्याप्त हॉस्पिटल ना ही है पर्याप्त डॉक्टर

भारत को आजाद हुए लगभग 77 साल हो गए लेकिन आज भी चिकित्सा के क्षेत्र में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। भारत में अब तक तीसरी दुनिया की कही जाने वाली अनेक बीमारियां व्याप्त हैं, जो काफी पहले ही विकसित देशों से विलुप्त हो चुकी हैं। भारतीय आबादी का बड़ा हिस्सा बीमारियों से जूझता है और अस्पतालों में लंबी कतारों के साथ सुविधाओं का अभाव है। जहां अनेक परीक्षण उपकरण (Medical Diagnostic Equipment) पुराने पड़ गए हैं। अपने देश में अस्पतालों (Hospitals and Doctors in Indian) और डॉक्टरों की उपलब्धता जनसंख्या के घनत्व के हिसाब से कम है और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं, आधारभूत संरचना, चिकित्सकों, कमरों, दवाइयों, कुशल व प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य सुविधाओं की कमी है। नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रति 1,000 लोगों पर 3 Hospital Bed होनी चाहिए ऐसे में इस अनुपात तक पहुंचने के लिए भारत को अतिरिक्त 2.4 मिलियन (24 लाख) अस्पताल बिस्तरों की आवश्यकता है। फिलहाल भारत में अनुमानित 70,000 अस्पताल हैं, जिनमें से 63 प्रतिशत निजी क्षेत्र से हैं यानी ये प्राइवेट हॉस्पिटल है। इन्हीं आभावों के चलते अपने देश में निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को विस्तार करने का मौका मिल गया जिसका गरीब लोगों से कोई वास्ता नहीं।

तुरंत इलाज और फ़ौरन सर्जरी के लिए भी है लंबी वेटिंग लिस्ट, इन Health Policy in India से बदलाव संभव

जिन गंभीर रोगियों को तुरंत इलाज अथवा सर्जरी की जरूरत होती है उन्हें भी अस्पताल में भर्ती होने के लिए लंबा समय लगता है। यहां तक पता चला है कि कुछ अस्पतालों में तो एक बिस्तर को एक साथ तीन मरीज तक साझा करते हैं। इससे दूरदराज की स्थिति समझी जा सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजर रहा है और वर्तमान में यहां के स्वास्थ्य क्षेत्र के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं। इनमें स्वास्थ्य के स्तर में सुधार लाना, जनता को बीमारियों से बचाना, जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर जवाबदेही सुनिश्चित करना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना तथा इनकी गुणवत्ता, निरंतरता व स्थिरता को सुनिश्चित करना प्रमुख है। इन समस्याओं को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता, लोक स्वास्थ्य सेवा, कार्यक्रम, पर्याप्त स्टाफ, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी सुविधाओं से हासिल किया जा सकता है। भारत में सरकारों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक कदम उठाए हैं जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 1983 (National Health Policy), स्थानीय संस्थाओं को शक्ति प्रदान करने वाले संविधान के 73वें व 74वें संशोधन, राष्ट्रीय पोषण नीति 1993, राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति, भारतीय चिकित्सा, होम्योपैथी, दवा पर राष्ट्रीय नीति 2002, गरीब स्वास्थ्य बीमा योजना 2003, सरकार के सामान्य न्यूनतम कार्यक्रम 2004 में स्वास्थ्य को शामिल करना है। इनके अतिरिक्त राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन और सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना भी बारहवीं पंचवर्षीय योजना में शामिल हैं। Healthcare in India

ग्रामीण भारत में हेल्थ सुविधाओं की स्थिति भयावह है

3100 मरीजों पर मात्र एक बिस्तर समूचा भारत स्वस्थ समूह की बदहाली की मार झेल रहा है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्र में आम जनमानस या तो झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करने के लिए मजबूर है या फिर झाड़फूक के जरिए अपनी बीमारियों से निजात पाने का प्रयास करते हैं। सरकारी डॉक्टरों की ग्रामीण क्षेत्रों में तैनाती होने के बावजूद भी गांव में नहीं जाते। वो शहरों में अपना मेडिकल सेंटर शुरू कर देते हैं। कहते हैं कि असली भारत गांव में बसता है मगर गांव के लोगों की सेहत का ख्याल रखने वाले चिकित्सा केंद्र 21 सदी के भारत में भी बदतर ही है। ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल एक्सपर्ट की काफी कमी देखी जाती है। ऐसे शहर और गांव के बीच एक ऐसी खाई बन गई जिसका परिणाम भविष्य में काफी भयावह हो सकते हैं। भले देश में तरक्की की कितनी भी दावे किए जाएं पर गांव में करीब 80 फ़ीसदी चिकित्सा विशेषज्ञों की कमी होना अपने आप में कई सवाल पैदा करता है। ऐसे में स्वस्थ भारत खुशहाल भारत कैसे बनेगा। ग्रामीण स्वास्थ्य सांख्यिकी 2021-22 की रिपोर्ट बताती है कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्जन डॉक्टर की लगभग 83 फीसदी कमी है, बाल रोग विशेषज्ञों की 81 फीसदी और फिजिशियन की 80 फ़ीसदी की कमी है। यही हाल प्रस्तुति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की है ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी अमूमन 72 फीसदी की कमी है। इतना ही नहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीएचसी की हालत भी ठीक नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य देश में कमाई का जरिया बन चुका है हालांकि केंद्र सरकार ने कुछ ऐसे प्रयास किए हैं जिस जिससे ग्रामीण और गरीब लोगों तक सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके। इसमें आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) शामिल है जिसका उद्देश्य 50 करोड़ से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है मगर आयुष्मान भारत योजना भी अपर्याप्त वित्त पोषण, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी, अपर्याप्त आधारभूत संरचना की वजह से हांफते हुई नजर आ रही है।

सीएसआर ने बदली मैसूरु वासियों जिंदगी, हो रहें है सेहतमंद

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार यानी आर्थिक विकास में वृद्धि

किसी भी देश में स्वस्थ नागरिक उस देश के लिए एक बहुत बड़ी पूंजी मानी जाती है। नागरिकों के स्वस्थ रहने से देश की अर्थव्यवस्था को सीधे सीधे दो लाभ होते हैं। एक, देश के स्वस्थ नागरिकों की उत्पादकता तुलनात्मक रूप से अधिक रहती है। दूसरे, यदि नागरिक बीमार हैं तो उनको स्वस्थ रखने के लिए अधिक खर्च करना होता है, जो कि एक तरह से अनुत्पादक खर्च की श्रेणी में गिना जाता है, और बीमार नागरिकों की उत्पादकता तो कम होती ही है। इस बीच यदि देश में उत्तम दर्जे की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं तो अस्वस्थ नागरिकों को जल्दी स्वस्थ कर पुनः उनकी उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है। जिसका सीधा लाभ उस नागरिक के साथ ही देश के आर्थिक विकास में सुधार के रूप में भी देखने में आता है। हाल ही के समय में, भारत में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए केंद्र सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र पर खर्च की जाने वाली राशि का बजट में प्रावधान लगातार बढ़ाया जा रहा है ताकि देश के नागरिक न केवल स्वस्थ रहें बल्कि यदि बीमार भी हों तो उन्हें उत्तम दर्जे की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके एवं वे शीघ्रतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेकर अपने आप को आर्थिक गतिविधियों में संलग्न कर सकें।

Ayushman Bharat Yojana was launched to provide affordable to the poorest

Ayushman Bharat Yojana वरदान साबित हो रहा है Health Schemes in India

इसी संदर्भ में यहां केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई आयुष्मान भारत योजना का उल्लेख किया जा सकता है। यह योजना अल्पकाल में ही गरीब वर्ग के स्वस्थ जीवन का आधार बन कर गरीबों-वंचितों के लिए वरदान बन गई है। आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर योजना है, जिसे 23 सितंबर, 2018 को पूरे भारत में लागू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों अर्थात बीपीएल धारकों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। इसके अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपए तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा (Cashless Health Insurance) उपलब्ध कराया जा रहा है। भारत में केवल आयुष्मान भारत योजना को ही लागू नहीं किया गया है बल्कि देश में स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और सुलभ बनाने के लिए भी केंद्र सरकार अन्य कई प्रयास कर रही है। जैसे अभी गत वर्ष केंद्र सरकार ने ‘ई-संजीवनी’ टेलीमेडिसिन सेवा को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के साथ जोड़ दिया है। इसका उद्देश्य भारत में मौजूदा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की दूरियों को कम करने और संबंधित पक्षों के लिए डिजिटल रास्ता बनाना है। वर्ष 2018 में प्रारम्भ की गई आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत टेली-परामर्श सेवा, 3 करोड़ टेली-परामर्श को पार कर गई है। वहीं, 23 सितंबर 2018 को शुरू हुई आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के अंतर्गत अभी तक 21 करोड़ से अधिक परिवारों को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर दिए गए है।

महाराष्ट्र – सरकारी अस्पतालों में होगा मुफ्त इलाज, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा व्हाट्सएप से मदद

भारत मेडिकल टूरिज्म का हब बनता जा रहा है

यूं तो स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से ही देश में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं परंतु पिछले 8-9 वर्षों के दौरान इस ओर विशेष ध्यान दिए जाने से देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार दृष्टिगोचर हुआ है। कोरोना महामारी के दौरान जिस तरीके से भारत में इस महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया गया, इसकी पूरे विश्व में भारत की सराहना हुई है। 130 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में अन्य विकसित देशों की तुलना में मृत्यु दर बहुत कम रही और बाद के समय में तो भारत में ही तैयार किए गए टीके के भी 200 करोड़ से अधिक डोज देश के नागरिकों को सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं, जिससे कोरोना महामारी एक तरह से भारत में नियंत्रित हो गई है, वहीं चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, आदि देशों के नागरिक अभी भी कोरोना बीमारी से जूझ रहे हैं। भारत में न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है बल्कि भारत में चिकित्सा क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने में भी केंद्र सरकार ने अतुलनीय कार्य किया है, इसमें चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के साथ ही तकनीकी सुविधाओं का विस्तार भी शामिल है। इसके कारण आज विदेशी नागरिकों के इलाज के लिये भी भारत एक पसंदीदा जगह बनता जा रहा है। भारत मेडिकल टूरिज्म का हब बनता जा रहा है। मेडिकल सुविधाओं के मामले में भारत आज विश्व के कुछ चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। विदेशी नागरिक भारत में अब केवल घूमने के मकसद से नहीं आ रहे हैं बल्कि अपना इलाज कराने भी आ रहे हैं। हर साल जटिल बीमारियों का इलाज कराने लाखों विदेशी नागरिक भारत आ रहे हैं। भारत आज दुनिया में तीसरा सबसे बडा, इलाज के लिहाज से, पसंद किया जाने वाला देश बन गया है।

निष्कर्ष

भारत स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना कर रहा है। जो नागरिकों की भलाई को प्रभावित कर रही है। भारत प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए कई उपाय लागू किए हैं। जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू करना, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और देश की जनता को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना शामिल है। हालांकि इन स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने और सभी नागरिकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास किए जाने की जरूरत है जो कि भारत सरकार लगातार इसमें काम कर रहा है चाहे वह स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर या फिर मेडिकल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने को लेकर। इन स्वास्थ्य चुनौतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और विशेष रूप से दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार करने के प्रयास लगातार भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार को पर्यावरण प्रदूषण, अपर्याप्त स्वच्छता और गरीबी सहित इन स्वास्थ्य चुनौतियों को मूल कारणों को संबोधित करने पर भी ध्यान सरकार दे रही है। इसके साथ-साथ  हम सब मिलकर काम करें तो इन स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं और सभी नागरिकों के लिए एक स्वस्थ और अधिक समृद्ध भारत बना सकते हैं।

Loksabha Election Report Card on Health in India

The post कितनी स्वस्थ है हमारे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था? पढ़ें Healthy India की पोल खोलती ये इलेक्शन रिपोर्ट appeared first on The CSR Journal.

अब आदिवासी क्षेत्रों में भी मिलेगी मुंबई जैसी मेडिकल सुविधाएं
महाराष्ट्र के दुर्गम इलाकों में रहने वाले आदिवासी नागरिकों को भी अब मुंबई जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। राज्य के दूरदराज के इलाकों में आदिवासी नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए बीएमसी और केईएम हॉस्पिटल ने पीरामल संस्था के साथ एक समझौता किया है। तीन साल के लिए इस समझौते से राज्य के 28 लाख आदिवासियों के जीवन को बेहतर बनाने और आदिवासियों की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने का प्रयास बीएमसी, केईएम हॉस्पिटल और पीरामल फाउंडेशन करेगा।

पालघर समेत महाराष्ट्र के एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट में सुधरेंगी मेडिकल सेवाएं

हम आपको बता दें कि महाराष्ट्र के 4 ऐसे जिले है जो आकांशी जिले है। नंदुरबार, गढ़चिरौली, वाशिम, उस्मानाबाद, चंद्रपुर इन एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट के बाद आदिवासी जिला पालघर में 28 लाख आदिवासी रहते है और इन तक अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाओं की पहुंच जरुरी करने के लिए मुंबई का केईएम हॉस्पिटल टेलीमेडिसिन, उपचार, डायग्नोस्टिक, स्वास्थ्य शिविर की मदद से न सिर्फ इन दुर्गम इलाकों में इलाज के लिए स्वास्थ्य जागरूकता करेगी बल्कि इसके साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदिवासी क्षेत्रों में उपचार प्रदाताओं को प्रशिक्षण भी देगी।

आदिवासियों की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करेगी पिरामल ग्रुप

मुंबई का केईएम अस्पताल बीएमसी के अधीन आने वाला मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल है जहां महाराष्ट्र समेत देश के कोने-कोने से मरीज अपना इलाज करवाने आते है। लेकिन बात करें दूसरे जिलों की तो कई जिलों में आज भी इलाज व निदान की सुविधा अत्याधुनिक नहीं है। केईएम अस्पताल के डॉक्टर और छात्र प्रशिक्षण के लिए ऐसे आदिवासी इलाकों में भी जाएंगे। गौरतलब है कि आदिवासी समुदाय में कुपोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया और टीबी जैसी बीमारियां ज्यादा होती है। एक अकड़ा ये भी कहता है कि 25 फीसदी लोगों को बीमारियों के बारें में जानकारी ही नहीं होती। ऐसे में पिरामल कुल 110 सुदूर इलाकों में काम कर रहे हैं।

The post अब आदिवासी क्षेत्रों में भी मिलेगी मुंबई जैसी मेडिकल सुविधाएं appeared first on The CSR Journal.

बिना जरूरत क्या पैसों के लिए हो रहा है सिजेरियन डिलीवरी?
मातृत्व, जीवन का वो सुख जिसके बिना एक स्त्री अधूरी है। मातृत्व का एहसास भर से दुनिया ममतामयी हो जाती है। मातृत्व से ही एक महिला के जीवन का उद्देश्य पूरा होता है। आज राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस है यानी नेशनल सेफ मदरहुड डे (National Safe Motherhood Day)। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य गर्भावस्था, प्रसव और पोस्ट-डिलीवरी और गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। मातृत्व की बात हो रही है और डिलीवरी की बात ना हो ये संभव नहीं। मातृत्व का सुख ही प्रेगनेंसी से शुरू होता है।

सिजेरियन डिलीवरी को लेकर ये रिसर्च चौकाने वाले है

प्रेगनेंसी 9 महीने की एक खूबसूरत प्रक्रिया है। जिसके दौरान मां एक नए जीवन को इस दुनिया में लाती हैं। इस 9 महीने के दौरान आप खुद में मानसिक और शारीरिक तौर पर ढेरों बदलाव का अनुभव करती हैं। प्रेगनेंसी के आखिरी समय और गर्भ में पल रहे शिशु को जन्म देते समय एक नारी खुशियों भर  जाती हैं। हर एक मां अपने शिशु के आने की खुशी में ढेरों तैयारियों से जुड़ जाती हैं। प्रेगनेंसी में डिलीवरी के लिए बेहतर से बेहतर हॉस्पिटल और डॉक्टर का चुनाव करती हैं। इसी दौरान एक मां के जेहन में ये सवाल चौबीसों घंटे गूंजता है कि डिलीवरी नॉर्मल होगी या फिर सिजेरियन।

सरकारी की तुलना से निजी अस्पतालों में होते है ज्यादा सिजेरियन डिलीवरी

सिजेरियन डिलीवरी जिसे आम बोलचाल की भाषा में सी-सेक्शन (C-Section Delivery) या ऑपरेशन से बच्चा पैदा करना भी कहा जाता है। इन दिनों बहुत पॉपुलर हो गया है। पहले जहां सिर्फ किसी तरह का कॉम्प्लिकेशन या हेल्थ से जुड़ी समस्या होने पर ही डॉक्टर सी-सेक्शन किया करते थे। लेकिन आजकल ऑपरेशन से बच्चा पैदा होना बहुत आम सी बात हो गयी है। C Section Delivery को लेकर एक आकड़े बहुत चौकाने वाले हैं। देश में साल 2018 में निजी अस्पतालों में हुए कुल 70 लाख प्रसव में से 9 लाख प्रसव बिना पूर्व योजना के सीजेरियन सेक्शन (सी-सेक्शन) के जरिए हुए। ये बातें भारतीय प्रबंधन संस्थान-अहमदाबाद (आईआईएम-अहमदाबाद) के फैकल्टी सदस्य अंबरीश डोंगरे और छात्र मितुल सुराना के अध्ययन में कही गई है।

निजी अस्पतालों में 40.9 फीसदी, सरकारी में 11.9 फीसदी प्रसव सी-सेक्शन के जरिए

IIM Ahmedabad की रिसर्च National Family Health Survey पर आधारित है जिसमें साफ़ तौर पर कहा गया है कि सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन से बच्चों की डिलीवरी कम होती है और निजी अस्पतालों में सिजेरियन से बच्चों की डिलीवरी ज्यादा होती है। NFHS के 2018 के आकड़ें बताते हैं कि निजी अस्पतालों में 40.9%, सरकारी में 11.9% प्रसव सी-सेक्शन के जरिए हुए है।

इस रिसर्च में कहा गया है कि सीजेरियन डिलीवरी (C-section or Cesarean Birth) से संबंधित परिवार पर आर्थिक दबाव पड़ता है। इससे नवजात को स्तनपान कराने में देरी होती है। उसका वजन कम हुआ, सांस लेने में तकलीफ भी हुई। नवजातों को अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अध्ययन में ये भी पाया गया कि निजी अस्पतालों में सी-सेक्शन से बच्चे को जन्म देने की संभावना सरकारी अस्पतालों की तुलना में 13.5 से 14 फीसदी अधिक होती है।

सिजेरियन (Cesarean) में औसत खर्च दोगुना से ज्यादा

आईआईएम-ए के अध्ययन में कहा गया है कि सी-सेक्शन के जरिए प्रसव कराने के पीछे मुख्य वजह ‘वित्तीय लाभ व कमाना’ रहा। एनएफएचएस का हवाला देते हुए अध्ययन में कहा गया है कि किसी निजी अस्पताल में सामान्य प्रसव पर औसत खर्च 10,814 रुपए होता है, जबकि सी-सेक्शन से 23,978 रुपए होता है। खर्च के ये आकड़े आज के डेट में 50000 तक पहुंच जा रहे हैं। यानी सिजेरियन में औसत खर्च दोगुना से ज्यादा हो जा रहा है।

सरकारी अस्पतालों को दुरुस्त करने से होगा बदलाव

सी-सेक्शन से प्रसव की संख्या कम करने के लिए सरकार को सरकारी अस्पतालों में Private Hospital जैसी आधुनिक सुविधाएं जैसे- उपकरण, कर्मचारी आदि देना होगा। अस्पताल के समय, सेवा प्रदाताओं की गैरमौजूदगी और बर्ताव के लिहाज से भी सरकारी की सुविधाओं को मजबूत करना होगा। ऐसा भी नहीं है कि सभी निजी अस्पताल सिजेरियन खुद से करते है। कई बार डॉक्टरों की मज़बूरी हो जाती है। आमतौर पर कॉम्प्लिीकेशंस होने पर सी-सेक्शन डिलीवरी का सहारा ज्यादा लिया जा रहा है।

इन परिस्थितियों में मजबूरन करना पड़ता है सिजेरियन डिलीवरी

कई बार डॉक्टर को अचानक से भी सिजेरियन डिलीवरी (Child Birth) कराने का फैसला लेना पड़ता है। ऐसे में इन स्थितियों में ऑपरेशन की जरूरत पड़ सकती है। पहली डिलीवरी सी-सेक्शन से होने पर ज्यादातर मामलों में दूसरा बच्चा भी ऑपरेशन से होता है। बच्चे की पोजीशन ठीक न हो, गर्भ में सिर ऊपर और पैर नीचे होने पर डॉक्टर सर्जरी का फैसला ले सकते हैं। बच्चे की पोजीशन टेढ़ी हो या फिर बच्चा बार बार अपनी स्थिति बदल रहा हो, प्लेसेंटा नीचे हो या प्लेसेंटा प्रीविया हो, इसके अलावा हार्ट की समस्या या डायबिटीज होने पर भी बच्चा सिजेरियन हो सकता है। अगर पहले गर्भपात हो चुका हो या जुड़वां बच्चे हों तो भी सी-सेक्शन डिलीवरी के चांसेस बढ़ जाते हैं। गंभीर रूप से प्री-एक्लेमप्सिया होने पर भी प्रसव शीघ्र करना होता है, ऐसे में विशेषज्ञ कई बार सर्जरी का फैसला ले सकते हैं।

The post बिना जरूरत क्या पैसों के लिए हो रहा है सिजेरियन डिलीवरी? appeared first on The CSR Journal.

6 लाख मरीजों का इलाज कर जरूरतमंदों के लिए वरदान बन रहा है ‘आपला दवाखाना’
महाराष्ट्र की जरूरतमंद जनता के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ नामक क्लिनिक की शुरुआत हाल ही में की थी जिसका फायदा अब बढ़चढ़ कर मुंबईकर ले रहें हैं। समूचे मुंबई में ‘आपला दवाखाना’ (Apla Davakhana in Mumbai) के 106 क्लिनिक हैं जहां 6 लाख मरीजों को इसका फायदा हुआ है। बाला साहब ठाकरे की पुण्यतिथि 17 नवंबर 2022 को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने मुंबई की स्वास्थ्य जरूरतों और अस्पतालों में बढ़ते भीड़ को देखते हुए ‘हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना’ का उद्घाटन किया था जिसका फायदा अब मुंबई की जरूरतमंद जनता को हो रही है।

शहरी झोपड़ीयों में रहने वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो रहा है आपला दवाखाना

इस दवाखाना में 147 प्रकार के खून की जांच निशुल्क हो रहा है। निशुल्क चिकित्सा जांच (Free Medical Treatment in Mumbai), दवा, मामूली चोट लगने पर मरहम पट्टी भी निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा, सरकारी दरों पर एक्स-रे, सोनोग्राफी आदि परीक्षणों के लिए पैनल डायग्नोस्टिक केंद्रों के माध्यम से संबंधित चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। साथ ही पॉली क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से भी विशेषज्ञ सेवाएं दी जा रही हैं। शहरी झोपड़ीयों (Mumbai Slums) से स्वास्थ सेवाओं की दुरी, समय और बहुत ज्यादा लोकसंख्या होने की वजह से भीड़ से ही लोग स्वास्थ सेवाओं से वंचित रह रहे थे, इन सब को ध्यान में रखते हुए ही नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन के अंतर्गत ‘आपला दवाखाना’ क्लिनिक को मंजूर किया गया है।

मुफ्त इलाज, कंप्यूटराइज सिस्टम समेत दवाखाना की ये खूबियां

मुंबई महानगरपालिका यानी बीएमसी ये क्लिनिक संचालित करती है और ख़ास बात ये है कि ये क्लिनिक सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक खुले रहते हैं। यानी अगर आपको इन दवाखानों में अपना इलाज करवाना है तो समय की कोई पाबंदी नहीं है आप रात 10 बजे तक कभी भी क्लिनिक जा सकते हैं। इसके अलावा इन क्लीनिकों से मरीजों की जानकारी, रोग का विवरण, औषधियों का भण्डारण एवं वितरण तथा संदर्भित डायग्नॉस्टिक सुविधाओं को नवीनतम तकनीक के आधार पर टैब आधारित तरीके से सॉफ्टवेयर के माध्यम से रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसी के चलते हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना में पेपरलेस तरीके से काम कर रहे हैं और विकल्प के तौर पर पर्यावरण की पूर्ति कर रहे हैं।

The post 6 लाख मरीजों का इलाज कर जरूरतमंदों के लिए वरदान बन रहा है ‘आपला दवाखाना’ appeared first on The CSR Journal.

हेल्थ एटीएम से उत्तर प्रदेश बनेगा "स्वास्थ्य प्रदेश"?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रदेश में विकास के बखानों को हर संभव कोशिश कर जनता तक पहुंचाते हैं। चाहे प्रदेश में कॉरपोरेट निवेश हो या फिर क्राइम रेट में गिरावट, योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) प्रदेश में विकास की रूपरेखा तैयार और फिर उसे अमलीजामा पहनाने में लगे हुए है। कोरोना काल में देश का स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर (Health in Uttar Pradesh) किस तरह से चरमराया ये किसी से छुपा नहीं। शायद यही कारण है कि हर राज्य हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रहा है।

उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य सुधारेगा ये हेल्थ एटीएम

Health Infrastructure को सुधारने के लिए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) तो कारगर सिद्ध हो ही रहा है लेकिन उत्तर प्रदेश का स्वास्थ्य विभाग भी बड़े पैमाने पर काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अब लंबी कतार में नहीं लगना हाेगा। अब आपका Health Checkup हेल्थ एटीएम से किया जायेगा। Health ATM से न सिर्फ मिनटों में परीक्षण होगा, बल्कि रिपोर्ट भी तत्काल मिल जाएगी। ये हेल्थ एटीएम स्मार्ट सिटी के तहत अस्पतालों में लगाए जा रहे हैं।

सरकारी रेट पर होंगे कई जांच, 10 मिनट में मिलेगी रिपोर्ट

फिलहाल उत्तर प्रदेश के कई शहरों में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण इन्हीं हेल्थ एटीएम की मदद से किया जा रहा है। मरीजों को कहीं भागना-दौड़ना नहीं पड़ रहा। हेल्थ एटीएम में बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज, बाडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, तापमान, ऑक्सीजन की मात्रा, वजन सहित कुल 59 पैरामीटर की जांच की सुविधा है। बॉडी स्क्रीनिंग के लिए 16 पैरामीटर की जांच होगी। लाइफस्टाइल से जुड़ी जांच जैसे ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल के अलावा रैपिड टेस्ट, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी के साथ ही 12 लीड ईसीजी, डिजिटल स्टेथोस्कोप, डर्मास्कोप, ऑटोस्कोप जैसे टेस्ट भी किए जाएंगे।

स्वास्थ्य रिपोर्ट आने के बाद लखनऊ पीजीआई के 14 डॉक्टर कर सकेंगे आपका इलाज

हेल्थ एटीएम में शुगर, बीएमआई, किडनी, पल्स रेट आदि की जांच रिपोर्ट महज 10 मिनट में मिल जाएगी। डॉक्टर डेली कंसल्टेंसी के माध्यम से सीधे हेल्थ एटीएम से जुड़ सकेंगे। इससे लोगों को ओपीडी जैसी सुविधाएं मिलेगी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Uttar Pradesh News) ने बताया कि प्रदेश में 75 हेल्थ ATM की सुविधा होगी, ये एटीएम अभी चुनिंदा जिलों में लगे हुए है लेकिन जहां लगे हुए है ये मरीजों के लिए बहुत कारगर होगा। ये हेल्थ एटीएम सुबह 8 बजे से लेकर 3 बजे तक खुले रहेंगे। लखनऊ पीजीआई (Lucknow PGI) के 14 डॉक्टर इन मरीजों को मेडिकल सलाह और दवा लिखेंगे। और सबसे राहत की बात ये है कि जांच शुल्क सरकारी रेट वाला ही रहेगा।

उत्तर प्रदेश समेत देश में होता है स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा सीएसआर खर्च

पूरे भारत में सीएसआर फंड सबसे ज्यादा अगर किसी क्षेत्र में हुआ है तो वो है स्वास्थ्य (Health Care) अकेले साल 2020-2021 में 6946.75 करोड़ सिर्फ हेल्थ पर खर्च किया गया। वहीं 2019-2020 में ये आकड़ा 4892 करोड़ रहा। बहरहाल हेल्थ पर इतना सीएसआर खर्च किया जाता है, हेल्थ पर राज्य सरकारें करोड़ों रुपये खर्च करती है बावजूद हम ऐसे तस्वीरें क्यों देखतें है जहां इलाज के आभाव में गर्भवती महिला दम तोड़ देती है। बाप अपने बच्चे का शव अपने कंधे पर लादकर ले जाता है।

The post हेल्थ एटीएम से उत्तर प्रदेश बनेगा "स्वास्थ्य प्रदेश"? appeared first on The CSR Journal.