अहमदाबाद स्थित अदाणी कॉरपोरेट हाउस में 27 फरवरी की सुबह कुछ खास थी। मौका था GreenX Talks 2026 के पांचवें संस्करण का, जहां मंच पर सिर्फ नामचीन चेहरे ही नहीं, बल्कि संघर्ष, समावेशन (Inclusion) और मानवीय उत्कृष्टता (Human Excellence) की ऐसी कहानियां थीं, जिन्होंने हर श्रोता को भावुक और प्रेरित दोनों किया। अदाणी समूह की इस पहल ने साफ संकेत दिया कि विकास का असली पैमाना केवल आर्थिक Growth नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की क्षमता है।
‘ग्रीन’ और ‘एक्स’ का मतलब: जीत अदाणी का खास संदेश
कार्यक्रम की शुरुआत जीत अदाणी और दिवा अदाणी के संबोधन से हुई। जीत अदाणी ने GreenX Talks को सिर्फ एक कॉर्पोरेट इवेंट नहीं, बल्कि “मानवीय गरिमा और असाधारण आत्मबल का उत्सव” बताया। उन्होंने कहा, “ग्रीन वह है जो कभी खत्म नहीं होता और एक्स इंसानी आत्मा की उस Extraordinary Power का प्रतीक है, जो हर चुनौती को पार कर सकती है।” उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शक्ति (Power) अस्थायी हो सकती है, लेकिन Character हमेशा स्थायी होता है। उनका संदेश साफ था—हर व्यक्ति अपने भाग्य का निर्माता है और Human Potential असीमित है।
दिवा अदाणी ने समझाया असली Inclusion
गौतम अदाणी की बहू और जीत अदाणी की पत्नी दिवा अदाणी ने Inclusion और Diversity पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि GreenX उन लोगों को मंच देता है जिन्होंने अपनी योग्यता (Merit) के दम पर पहचान बनाई है, न कि सहानुभूति (Sympathy) के आधार पर। उनका कहना था कि असली समावेशन वही है जहां लोग इसलिए शामिल हों क्योंकि वे उसके हकदार हैं। Corporate Social Responsibility और Inclusive Growth जैसे शब्द तभी सार्थक हैं जब अवसर समान हों और सम्मान भी बराबर हो।
संघर्ष की कहानियों ने किया भावुक
कार्यक्रम में मशहूर नृत्यांगना और अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने अपनी जीवन यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे कठिन परिस्थितियों ने उन्हें रोका नहीं, बल्कि और मजबूत बनाया। उनका संदेश था कि व्यक्ति की पहचान उसकी परिस्थितियां नहीं, बल्कि उसका दृढ़ संकल्प तय करता है। वहीं, दृष्टिबाधित उद्यमी और Bolant Industries के संस्थापक श्रीकांत बोला ने कहा, “अगर आप असंभव का सपना नहीं देखेंगे, तो उसे हासिल भी नहीं कर पाएंगे।” उनका आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण था कि Entrepreneurship और Innovation किसी शारीरिक सीमा के मोहताज नहीं होते।
सरकार की भागीदारी और Institutional Inclusion
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सचिव वी. विद्यावती रहीं। उनकी मौजूदगी ने यह दिखाया कि सरकार भी Accessibility, Skill Development और Social Security को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल Corporate और Government Partnership के उस मॉडल को दर्शाती है, जहां मिलकर Inclusive India की दिशा में काम किया जा रहा है।
Adani Ability Awards 2026 का सम्मान
कार्यक्रम का सबसे अहम हिस्सा रहा Adani Ability Awards, जिसे समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने प्रदान किया। Adaptive Sports, Public Service, Cultural Contribution, Social Entrepreneurship और Creative Arts जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वालों को सम्मानित किया गया। भारतीय Blind Women Cricket Team को भी मंच पर सम्मान मिला, जिन्होंने तमाम बाधाओं के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई है।
सिर्फ इवेंट नहीं, एक परंपरा
पांच साल में GreenX Talks केवल एक Corporate Event नहीं रहा, बल्कि अदाणी समूह की एक परंपरा बन गया है। यह मंच उन लोगों की कहानियां सामने लाता है, जो साहस, मेहनत और चरित्र की मिसाल हैं। GreenX Talks 2026 ने यह साबित कर दिया कि Sustainable Development और Inclusive Growth की असली नींव मानवीय गरिमा और अवसर की समानता पर टिकी है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Aditya Dhar's "Dhurandhar: The Revenge" continues its exceptional run at the box office, showcasing a remarkable performance on its second day of release. While...
IndiGo, Air India, and SpiceJet have formally opposed a recent directive issued by the government mandating airlines to allocate at least 60 percent of...
As the festive season approaches, many individuals seek unique and delicious recipes to celebrate. One such dish gaining attention is Lauki Halwa, known for...