Google DeepMind offers jobs: गूगल में नौकरी का मौका, डिग्री के बिना मिलेगी 10 करोड़ से ज्यादा सैलरी

The CSR Journal Magazine
नई दिल्ली (Google DeepMind Jobs). क्या आपने कभी सोचा है कि कॉलेज डिग्री के बिना भी कोई कंपनी साल के 11 करोड़ रुपये तक का पैकेज दे सकती है? सुनने में भले ही यह फिल्मी कहानी या कल्पना जैसा लगे, लेकिन मौजूदा दौर में यह सच साबित हो रहा है. दुनिया की दिग्गज टेक्निकल कंपनियों में शामिल Google DeepMind ने हाल ही में एक धमाकेदार जॉब वैकेंसी निकाली है. इसने दुनियाभर के टेक जगत और सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. गूगल डीपमाइंड की इस वैकेंसी के तहत 550,000 डॉलर से 1.1 मिलियन डॉलर तक पैकेज मिलेगा. भारतीय मुद्रा में यह करीब 4.6 करोड़ से 10.9 करोड़ रुपये है. गूगल की नई Polaris टीम का मुख्य फोकस एआई कोडिंग एजेंट की टेस्टिंग और उनके लिए बेहतरीन सिस्टम तैयार करना है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उन्हें बड़ी डिग्रियों या लंबे-चौड़े रिज्यूमे से कोई लेना-देना नहीं है. उम्मीदवार की काबिलियत और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स ही उनका पैमाना है.

गूगल डीपमाइंड में करोड़ों के पैकेज वाली वैकेंसी आई है

कंपनी ने उन युवाओं को उम्मीद दी है, जो पुराने एजुकेशन सिस्टम या महंगी डिग्रियों के बिना स्किल्स के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं. कंपनी के रिसर्चर Tamay Besiroglu ने X पर लिखा कि टीम को मुश्किल समस्याओं को चुटकियों में सुलझा पाने वाले टैलेंटेड इंजीनियर की तलाश है. लोगों के मन में सवाल है कि क्या टेक इंडस्ट्री में डिग्री का दौर खत्म होने वाला है? इन दिनों कंपनियां कोडिंग स्किल्स और प्रैक्टिकल सोच को ऊपर रख रही हैं. अगर आपके पास हुनर है तो डिग्री रुकावट नहीं बन सकती.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, क्या डिग्री के बिना नौकरी पाना आसान है?

पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वैकेंसी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. लोग जानना चाहते हैं कि क्या डिग्री के बिना नौकरी पाना इतना आसान है? कई लोगों ने जॉब डिस्क्रिप्शन में दी गईं Preferred Qualifications पर आपत्ति जताई. यूजर्स का कहना है कि कंपनी ‘नो डिग्री’ का दावा कर रही है, साथ ही इंटरनेशनल मैथेमैटिकल ओलंपियाड (IMO) या कॉम्पिटिटिव प्रोग्रामिंग जैसी भारी-भरकम शर्तों का जिक्र कर रही है. आलोचकों का मानना है कि इस तरह की शर्तें आम युवा की पहुंच से बाहर हैं.

क्या अब कागजी डिग्री मायने नहीं रखती है?

इस वैकेंसी ने चर्चा छेड़ दी है कि क्या कॉर्पोरेट जगत में डिग्री सिर्फ कागज का टुकड़ा बनकर रह गई है? भले ही गूगल जैसे संस्थान अब टैलेंट और स्किल को प्राथमिकता दे रहे हैं. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि बिना किसी तैयारी या मेहनत के करोड़ों की सैलरी वाली नौकरी मिल जाएगी. डिग्री का महत्व कम होने पर कोडिंग क्षमता, लॉजिकल थिंकिंग और प्रैक्टिकल नॉलेज को बेहद मजबूत करना होगा. भविष्य सिर्फ और सिर्फ स्किल्स का है. बस आपको कंपनी के मुताबिक हाई लेवल की योग्यता साबित करनी होगी.

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos