app-store-logo
play-store-logo
March 11, 2026

देश के सबसे बड़े क्रिप्टो घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, GainBitcoin स्कैम में आयुष वर्श्नेय गिरफ्तार

The CSR Journal Magazine

पहली गिरफ्तारी से चर्चा में आया सबसे बड़ा बिटकॉइन फ्रॉड

₹20,000 करोड़ के GainBitcoin क्रिप्टो घोटाले में सीबीआई ने Darwin Labs के को-फाउंडर आयुष वर्श्नेय को गिरफ्तार किया है। यह स्कैंडल देश के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी घोटालों में से एक माना जा रहा है। आयुष वर्श्नेय ने प्रयास किया कि वो श्रीलंका के कोलंबो भाग जाएं, लेकिन लुक आउट सर्कुलर के चलते उन्हें एयरपोर्ट पर ही पकड़ लिया गया।

क्या था GainBitcoin स्कीम का प्लान?

जांच में पता चला है कि यह मामला 2015 में शुरू हुई GainBitcoin स्कीम से जुड़ा है। इस स्कीम को अमित भारद्वाज और उनके सहयोगियों ने शुरू किया था। इसमें निवेशकों को हर महीने 10 प्रतिशत तक रिटर्न का लालच दिया गया था, जो बिटकॉइन माइनिंग के जरिए कमाने का दावा किया जाता था।

पोंजी मॉडल पर आधारित स्कीम

स्कीम मूलतः एक पोंजी मॉडल पर चल रही थी, जिसमें निवेशकों को बिटकॉइन खरीदकर कंपनी के प्लेटफॉर्म पर क्लाउड माइनिंग कॉन्ट्रैक्ट में निवेश करने के लिए कहा जाता था। इसके साथ ही, पुराने निवेशकों को नए लोगों को जोड़ने पर अतिरिक्त लाभ देने का वादा किया गया था। इस कारण यह स्कीम तेजी से फैल गई।

बड़े पैमाने पर छापेमारी

इस मामले में सीबीआई ने देशभर में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई दिल्ली-एनसीआर, पुणे, चंडीगढ़, नांदेड़, कोल्हापुर और बेंगलुरु समेत कई शहरों में की गई। इसके परिणामस्वरूप कई मामलों की जांच CBI को सौंप दी गई थी।

मनी लॉन्ड्रिंग की जांच भी जारी

इस घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी कर रहा है। एडी ने अब तक भारत और विदेशों में कई संपत्तियां अटैच की हैं। उनमें दुबई के ऑफिस भी शामिल हैं। यह भी सामने आया है कि आरोपी क्रिप्टोकरेंसी के जरिए हवाला लेन-देन भी कर रहे थे, जिसमें Bitcoin और Ethereum जैसी डिजिटल करेंसी का उपयोग होता था।

मुख्य आरोपी अब भी फरार

इस मामले में मुख्य आरोपी अजय भारद्वाज और महेंद्र भारद्वाज अभी भी फरार हैं। ईडी पहले से ही करीब ₹69 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुका है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए विदेशों से सहयोग मांगा गया है।

राज कुंद्रा का नाम भी आया सामने

अप्रैल 2024 में, ED ने कारोबारी राज कुंद्रा की करीब ₹97.79 करोड़ की संपत्ति भी अटैच की थी, जिसमें मुंबई का जुहू का फ्लैट और पुणे का बंगला शामिल है। यह कहना है कि यह सम्पत्ति उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर है।

निवेशकों को हुआ भारी नुकसान

जांच एजेंसियों के अनुसार, इस स्कीम से भारी नुकसान हुआ और कई निवेशकों ने अपना पैसा खो दिया। अनुमान है कि इस स्कीम में करीब 29,000 बिटकॉइन शामिल थे। सीबीआई अब और गिरफ्तारियों की संभावना तलाश रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos