PM Modi Vadodara: आज चिप से लेकर शिप तक का निर्माण, पिछली सरकार में फाइलें लटकती-भटकती थीं… वडोदरा में बोले PM मोदी

The CSR Journal Magazine
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में 35,200 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने 6,000 से ज्यादा Gen-Z युवाओं से सीधा संवाद किया। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम का नाम ‘नमो फॉर विकसित भारत’ रखा, जहाँ उन्होंने कहा कि यह समय विकसित भारत की यात्रा में तेजी लाने का है। उन्होंने कहा कि देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।

वडोदरा का विशेष सम्मान

PM Modi ने वडोदरा के शहरवालों की तारीफ की, जिन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत शहर को सुस्वच्छ बनाने में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह उनके सेवा भाव का प्रतीक है और मैं वडोदरा के हर नागरिक को धन्यवाद देता हूं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस साल लाल किले से विकसित भारत के लिए संकल्प की सप्तधारा का आह्वान किया गया था, जिसमें गतिशक्ति की धारा भी शामिल है।

PM Modi Vadodara: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का महत्व, अतीत से सबक

वडोदरा में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की स्थिति पर बात करते हुए, Pm Modi ने कहा कि यह प्रोजेक्ट देश की लॉजिस्टिक प्रणाली को ट्रांसफॉर्म करने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि 2800 किमी से अधिक का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट आज पूरा हो गया है और इसे 21वीं सदी के भारत के लिए ऐतिहासिक कार्य माना जाएगा। पीएम मोदी ने पिछली सरकारों की खामियों का जिक्र करते हुए कहा कि 2004 में इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर विचार शुरू हुआ था, लेकिन 2014 तक सिर्फ फाइलें भटकती रहीं। उन्होंने कहा, “अगर ऐसे ही देश का विकास होता, तो हमारी आने वाली पीढ़ियों को इसका इंतजार करना पड़ता।” 2014 में उनका दिल्ली आना देश के लिए एक नया मोड़ साबित हुआ।

व्यापार का नया आधार, शहर का विकास और भविष्य

PM Modi Vadodara: उन्होंने आगे कहा कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर अब देश के व्यापार का मुख्य आधार बनता जा रहा है। इसके माध्यम से व्यापार-कारोबार की गति में सुधार होगा और इससे समग्र विकास में मदद मिलेगी। 2800 किमी के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का संपूर्ण होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट को ‘विकास पर्व’ का हिस्सा बताया। वडोदरा के विकास को बल देने के लिए किए गए प्रयासों पर पीएम मोदी ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि अब देश में विकास के लिए जरूरी कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित की गई है, जो न केवल सुगम होगी, बल्कि आधुनिक समय के अनुसार तेज भी होगी। उन्होंने सभी निवासियों से अपेक्षा की कि वे शहर के विकास में आगे आएं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos