Mumbai MHADA Lottery: अगर आप मुंबई में अपने घर का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। म्हाडा (MHADA) ने मुंबई मंडल के तहत 118 फ्लैट्स को First Come First Serve यानी पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया है। इन फ्लैट्स के लिए 17 फरवरी 2026 सुबह 11 बजे से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इच्छुक लोग MHADA की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 4 मार्च 2026 से आवेदन जमा करने, अनामत राशि (डिपॉजिट) भरने और फ्लैट चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
Mumbai MHADA Lottery: मुंबई के इन इलाकों में मिलेंगे फ्लैट
ये फ्लैट्स कांदिवली, वडाला, पवई, मानखुर्द, मालाड, घाटकोपर, विक्रोली, भायखला, ताडदेव, लोअर परेल, सायन और अंधेरी जैसे इलाकों में उपलब्ध हैं। पहले लॉटरी में घोषित लेकिन खाली रह गए फ्लैट्स को अब सीधे बिक्री के लिए रखा गया है। अगर कोई आवेदक फ्लैट चुनता है तो उसे 48 घंटे के अंदर कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। बाकी रकम 90 दिनों के भीतर भरनी होगी।
कौन कर सकता है आवेदन? How to apply for MHADA Lottery in Mumbai for House
आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए और वह भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही महाराष्ट्र में कम से कम 15 साल का निवास प्रमाणपत्र (Domicile Certificate) जरूरी होगा। सभी भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे UPI, Net Banking, Debit/Credit Card से ही करने होंगे। MHADA ने साफ कहा है कि किसी भी एजेंट या दलाल से लेनदेन न करें।
Mumbai MHADA Lottery: क्यों खास है यह मौका?
मुंबई में घर खरीदना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में सस्ते और भरोसेमंद सरकारी फ्लैट मिलना बड़ी राहत है। ‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना में जो पहले आवेदन करेगा और शर्तें पूरी करेगा, उसे सीधे घर मिल सकता है। मुंबईकरों के लिए यह मौका अपने सपनों का घर पाने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
In anticipation of the Holi festival, Indian Railways has launched nine pairs of special trains across key routes to facilitate smoother travel for passengers....
India is gearing up to prevent surplus water from the Ravi River from flowing into Pakistan with the expected operationalization of the Shahpur Kandi...