app-store-logo
play-store-logo
February 24, 2026

Lucknow में बेटे ने पिता को राइफल से मारा, शव को टुकड़ों में काटकर ड्रम में छिपाया

The CSR Journal Magazine
लखनऊ के आशियाना इलाके में 19 वर्षीय अक्षत प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की लाइसेंसी राइफल से हत्या कर पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। पुलिस पूछताछ में अक्षत ने खुलासा किया कि पिता के लगातार प्रतियोगी परीक्षा और पढ़ाई के दबाव से वह नाराज था। गुस्से में उसने 20 फरवरी की सुबह 4:30 बजे पिता के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

शव को टुकड़ों में काटकर छिपाया

हत्या के बाद अक्षत ने शव की पहचान मिटाने के लिए बेहद क्रूर कदम उठाए। उसने हाथ, पैर और सिर अलग-अलग फेंक दिए, जबकि धड़ को नीले ड्रम में छिपा दिया। शुरुआत में वह शव को गोमती नदी में फेंकने की योजना बना रहा था, लेकिन वजन अधिक होने के कारण असफल रहा। इसके बाद बाजार से आरी खरीदकर पिता के शव को काटा और हिस्सों को दूर-दूर फेंक दिया।

गुमशुदगी और सुसाइड की झूठी कहानी

पुलिस को गुमराह करने के लिए अक्षत ने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और सुसाइड का झूठा ठीकरा भी गढ़ा। पड़ोसियों ने बताया कि अक्षत का बचपन से ही जिद्दी और बागी स्वभाव रहा है। उसकी मां की मृत्यु के बाद उसका स्वभाव और अधिक अड़ियल हो गया। करीब चार साल पहले भी उसने घर छोड़कर भागने की कोशिश की थी।

पिता-पुत्र के बीच पढ़ाई और करियर का दबाव

मानवेंद्र सिंह, जो शराब और पैथोलॉजी के बड़े कारोबारी थे, चाहते थे कि अक्षत मेडिकल की पढ़ाई करे और उनके बिजनेस को संभाले। पिता के इस दबाव और पढ़ाई में मन न लगने के कारण अक्षत के भीतर गहरी नफरत और क्रोध भरा, जिसने उसे अपने पिता की हत्या तक ले आया।

इलाके में दहशत और पुलिस कार्रवाई

आशियाना कॉलोनी में घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य विक्रांत वीर के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं और हत्या के अन्य संभावित कारणों की जांच जारी है। अक्षत को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos