Indonesia के जावा सागर में पलटा 243 लोगों से भरा जहाज, सामने आया खौफनाक VIDEO

The CSR Journal Magazine
इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब 243 लोगों से भरा यात्री जहाज ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट 8’ खराब मौसम के चलते अनियंत्रित होकर समुद्र में पलट गया। इस दुर्घटना में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है और 129 लोग अब भी लापता हैं।

भयानक दृश्य, वीडियो में कैद हुई त्रासदी

हादसे का एक भयावह वीडियो सामने आया है, जिसमें विशाल जहाज तेज लहरों के बीच पूरी तरह उल्टा दिखाई दे रहा है। वीडियो में जहाज का निचला लाल और सफेद हिस्सा पानी की सतह पर नजर आता है। बचाव दल के लोग रेस्क्यू बोट्स में सवार होकर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह वीडियो हेलीकॉप्टर द्वारा रिकॉर्ड किया गया प्रतीत होता है।

खराब मौसम बना मुसीबत का कारण

रेस्क्यू टीम की बताया गया है कि यह जहाज शनिवार को पूर्वी जावा के सुरबाया शहर से रवाना हुआ था और बंजारमजिन की ओर जा रहा था। जावा सागर के ऊपर गुजरते वक्त अचानक मौसम खराब हो गया, जिसके चलते जहाज का संपर्क टूट गया। इसके बाद जहाज के डूबने की जानकारी मिली, जिस पर तुरंत बचाव दल को उसकी आखिरी लोकेशन की तरफ रवाना किया गया।

लापता यात्रियों की तलाश जारी

खोज और बचाव एजेंसी के अनुसार, जहाज पर 30 क्रू मेंबर्स सहित कुल 243 लोग सवार थे। बचाव कार्यों के दौरान अब तक 108 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। रेस्क्यू टीमें लापता 129 यात्रियों की तलाश के लिए समुद्र में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। इस हादसे ने क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।

दोबारा उठी सुरक्षा मानकों की बातें

इस दुर्घटना ने जहाजरानी सुरक्षा मानकों पर नए सिरे से सवाल उठाए हैं। अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि क्या इन जहाजों की सही देखभाल की जाती है? क्या मौसम की अनियमितताओं के बारे में बेहतर पूर्वानुमान नहीं किया जा सकता? जनता की आँखों में इन सवालों के साथ राहत और बचाव कार्यों की गतिविधियां जारी हैं।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos