भारतीय वायुसेना का गजराज: दुनिया के सबसे ऊंचे एयरबेस पर लैंडिंग, न्योमा एयरबेस का ऐतिहासिक मंजर
भारतीय वायुसेना के भारी परिवहन विमान IL-76MD ‘गजराज’ ने लद्दाख के न्योमा एयरबेस पर 13,629 फीट की ऊंचाई पर सफल लैंडिंग कर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। चीन के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से मात्र 23 से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह उन्नत हवाई क्षेत्र रणनीतिक और सामरिक दृष्टि से भारत के लिए गेम-चेंजर साबित होने वाला है। वायुसेना के अनुसार, इस श्रेणी (Type) के भारी विमान के लिए यह दुनिया भर में अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर की गई लैंडिंग है।
आसमान का ‘गजराज’ अब ड्रैगन के द्वार पर: न्योमा एयरबेस पर ऐतहासिक लैंडिंग से कांपा चीन
IAF just delivered an early Deepawali surprise!
IL-76MD successfully landed at Nyoma Air Base, Ladakh, at an altitude of 13,629 feet. Reportedly, the highest-altitude landing ever achieved by this aircraft globally.
Our Air Warriors are built different.
Waiting for the Navy and Army to join the party. Woh BrahM…
— Shadow IND (@ShadowIND_IN) November 7, 2026

