app-store-logo
play-store-logo
February 21, 2026

Uttar Pradesh Farmers Scheme: आज है किसानों के लिए बड़ा दिन, सीएम योगी देंगे 460 करोड़ से अधिक की सहायता

The CSR Journal Magazine

2.51 लाख किसानों को फसल बीमा का भुगतान

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए शनिवार का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लाभार्थियों को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे। कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी के अनुसार, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ 2025) के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 3,500 लाभार्थी परिवारों को 175 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।

Uttar Pradesh Farmers Scheme: आपदा मित्रों को जीवन बीमा

कार्यक्रम में आपदा मित्रों को जीवन बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे प्राकृतिक आपदाओं के दौरान जोखिम उठाने वाले कर्मियों को सुरक्षा मिलेगी।

चार जिलों में कृषि ढांचे को मजबूती

मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से ही बागपत, शामली, कासगंज और भदोही में उप कृषि निदेशक कार्यालय एवं मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर मिट्टी जांच और तकनीकी सलाह की बेहतर सुविधा मिलेगी।

छात्रावास और स्मार्ट कृषि स्टूडियो की शुरुआत

इसके साथ ही मऊरानीपुर (झांसी) में 50 शैया के छात्रावास भवन और लखनऊ में स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई का शिलान्यास भी किया जाएगा। सरकार का दावा है कि इन पहलों से कृषि क्षेत्र को तकनीकी और संस्थागत रूप से मजबूती मिलेगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 
Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos