Bihar Child Kidnapping Rumor: बिहार में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। इसी को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग) अमित कुमार जैन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, लेकिन अफवाह पर भरोसा न करें।
दो दिनों में पांच शिकायतें, जांच में सब निकली अफवाह
पटेल भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीजी ने बताया कि पिछले दो दिनों में बच्चा चोरी के पांच मामले सामने आए। इनमें जमुई, पूर्णिया, नालंदा और मुजफ्फरपुर जिले शामिल थे। पुलिस मुख्यालय द्वारा जांच कराने पर सभी मामले अफवाह साबित हुए। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें सोशल मीडिया और व्हाट्सएप के जरिए तेजी से फैलती हैं, जिससे इलाके में भीड़ जुट जाती है और मॉब लिंचिंग जैसा माहौल बन जाता है। कई बार निर्दोष लोग भीड़ का शिकार हो जाते हैं। इसलिए कानून को हाथ में न लें और किसी भी जानकारी के लिए डायल 112 या स्थानीय थाने से संपर्क करें।
2025 में 14,699 गुमशुदगी के मामले दर्ज
एडीजी ने बताया कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 14,699 गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 12,526 बालिकाएं और 2,173 बालक शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7,772 बच्चों को बरामद कर लिया है, जबकि 6,927 बच्चे अभी भी लापता हैं। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बच्चा गुम होने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करें। अगर कोई बच्चा 24 घंटे तक नहीं मिलता है तो केस दर्ज करना अनिवार्य है। चार महीने तक बच्चा बरामद नहीं होने पर मामला एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को सौंप दिया जाता है।
Bihar Child Kidnapping Rumor: गिरोहों पर कार्रवाई, तकनीक से ट्रैकिंग
बिहार पुलिस ने बच्चा चोरी से जुड़े कई गिरोहों को गिरफ्तार किया है और कई बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। पुलिस भारत सरकार के वात्सल्य पोर्टल से जुड़ी है, जिससे अगर बिहार का कोई बच्चा दूसरे राज्य में मिलता है तो तुरंत सूचना मिल जाती है और उसे परिवार तक पहुंचाया जाता है। एडीजी ने साफ कहा कि अफवाह से बचें, जागरूक रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
Bihar's education department has announced new directives aimed at restoring the dignity of government schools. The recent order, mandates that teachers and non-teaching staff...
The Bihar government has initiated the Bihar Water Resources Restoration and Silt Management Policy 2026 to tackle the persistent issue of silt accumulation in...