Amit Shah on UP Diwas: उत्तर प्रदेश दिवस-2026 को इस बार और ज्यादा भव्य, सांस्कृतिक और जनभागीदारी वाला बनाने की तैयारी है। 24 से 26 जनवरी 2026 तक मनाए जाने वाले उत्तर प्रदेश दिवस (UP Diwas 2026) में प्रदेश की संस्कृति, शिल्प, व्यंजन और विकास यात्रा को एक साथ मंच मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार यूपी दिवस के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह होंगे, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी दिवस-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए साफ कहा कि यह आयोजन केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनोत्सव होना चाहिए, जिसमें हर जिले की भागीदारी और प्रदेश की आत्मा दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां गरिमा, अनुशासन और समयबद्धता के साथ पूरी की जाएं।
लखनऊ से पूरे प्रदेश में एक साथ उत्सव
मुख्य समारोह राजधानी लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जनपदों में किया जाएगा, ताकि एक साथ पूरे उत्तर प्रदेश में यूपी दिवस का उत्सव मनाया जा सके। इसके साथ ही सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर भी सांस्कृतिक और विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से मिलेगा यूपी के स्वाद का अनुभव
इस बार यूपी दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण होगा ‘एक जनपद-एक व्यंजन’। इसके तहत उत्तर प्रदेश के हर जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध व्यंजन एक ही परिसर में उपलब्ध होंगे। आगंतुकों को कचौड़ी-सब्जी से लेकर कबाब, मिठाइयों से लेकर देसी पकवानों तक, यूपी के विविध स्वादों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यह पहल UP Culture, Food Festival और Local Identity को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
संस्कृति उत्सव और शिल्प मेले से सजेगा आयोजन
यूपी दिवस-2026 में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर आधारित विशेष प्रदर्शनी और शिल्प मेला भी लगाया जाएगा। इसमें प्रदेश की विकास यात्रा, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, कृषि, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई जाएगी। साथ ही लोक, शास्त्रीय और समकालीन कला रूपों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संस्कृति उत्सव 2025-26 के कार्यक्रमों को यूपी दिवस से जोड़ा जाए और कलाकारों व दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि यूपी दिवस-2026 ऐसा आयोजन बने, जो प्रदेश की संस्कृति, स्वाद, शिल्प और विकास दृष्टि को एक साथ दिखाए और हर आगंतुक के लिए गर्व और प्रेरणा का कारण बने।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
As the 2026 FIFA World Cup approaches, authorities in Mexico are preparing for enhanced safety measures using innovative technology. The city council of Guadalupe...