होली से पहले उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। Yogi Adityanath की सरकार एक बार फिर किसानों को कृषि यंत्रों पर भारी अनुदान देने जा रही है। UP Agriculture Scheme के तहत सब्सिडी पर मिलने वाले कृषि उपकरणों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है और किसान 4 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इससे खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
4 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन जरूरी, वरना चूक सकते हैं मौका
कृषि विभाग के मुताबिक, किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र पाने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agridarshan.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। Agriculture Subsidy Uttar Pradesh योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन यंत्र और अन्य एकल कृषि उपकरणों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके अलावा Sub Mission on Agricultural Mechanization (SMAM) योजना के तहत भी कई आधुनिक मशीनों पर सब्सिडी दी जा रही है। त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत बैच ड्रायर और मेज सेलर जैसे उपकरणों के लिए भी किसान आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के बाद यदि टोकन कन्फर्म हो जाता है, तो किसान को 10 दिन के भीतर कृषि यंत्र खरीदकर उसकी रसीद और फोटो पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके लिए www.agridarshan.up.gov.in या upyantratraking.in का उपयोग करना होगा।
2017 से अब तक तीन लाख से ज्यादा कृषि यंत्र वितरित
सरकार के आंकड़ों के अनुसार, 2017-18 से 2025 तक प्रदेश में लगभग तीन लाख कृषि यंत्र वितरित किए जा चुके हैं। इनमें 2.31 लाख एकल कृषि यंत्र, 8405 कस्टम हायरिंग सेंटर और 7351 फार्म मशीनरी बैंक शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी तक 7777 कृषि यंत्र, 51 कस्टम हायरिंग सेंटर और 64 फार्म मशीनरी बैंक स्थापित किए जाने के बिल पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं। यह आंकड़े बताते हैं कि UP Farmer Scheme और Kisan Yojana 2025 को जमीन पर तेजी से लागू किया जा रहा है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा। इससे किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को भी मजबूती मिलेगी। होली के मौके पर यह पहल किसानों के लिए राहत और खुशहाली का संदेश लेकर आई है।
Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!
US President Donald Trump has once again stirred geopolitical debate by reviving his interest in acquiring Greenland, while sharply criticising NATO allies in the...