UP में 5 Government School गायब, AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम

The CSR Journal Magazine
UP Government School: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बड़ा आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर में पांच सरकारी प्राथमिक विद्यालय सिर्फ कागजों पर हैं। उन्होंने कहा कि ये स्कूल यू-डाइस पोर्टल पर संचालित दिखाए गए हैं, लेकिन असल में उनका कोई अस्तित्व नहीं है।

किसकी होगी जिम्मेदारी?

संजय सिंह ने रविवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जौनपुर जिले के ये स्कूल वास्तविकता में मौजूद नहीं हैं। यदि कोई व्यक्ति इनमें से किसी एक स्कूल का पता लगा लेता है, तो वह एक लाख रुपए का नकद इनाम जीतेगा। उन्होंने प्राइमरी स्कूल ढालगर टोला, प्राइमरी स्कूल मिसिरपुर गर्ल्स, कंपोजिट स्कूल गदन अर्जनी, प्राइमरी स्कूल उर्दू बाजार और प्राइमरी स्कूल बाग हाशिम जैसे स्कूलों के नाम बताए।

UP Government School: सरकार पर गंभीर आरोप

संजय सिंह ने कहा कि ये स्कूल सरकारी रिकॉर्ड में तो हैं, लेकिन वहां न छात्र हैं, न शिक्षक और न ही कोई इमारत। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ. अनुराग मिश्र ने भी मांग की है कि इन स्कूलों की सूचना सार्वजनिक की जाए। अगर ये स्कूल किसी और स्थान पर स्थानांतरित किए गए हैं, तो उसकी पूरी जानकारी दी जानी चाहिए।

शिक्षा के मामले में गड़बड़?

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि योगी सरकार के कार्यकाल में अब शिक्षा के क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार नज़र आ रहा है। उन्होंने इसे ‘स्कूल चोरी’ का नया मॉडल बताया और कहा कि ऐसा पहले चंदे, जमीन और चीनी के भ्रष्टाचार में देखा गया है।

वीडियो बनाने पर कार्रवाई

संजय सिंह ने यह भी कहा कि यूपी में तानाशाही नहीं चलेगी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि AAP युवा इकाई के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज सिंह ने नोएडा में एक स्कूल की जर्जर हालत पर वीडियो बनाया था, जिसके बदले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

UP Government School: क्या है यू-डाइस?

यू-डाइस का पूरा नाम यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस है। यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित एक शैक्षिक प्रबंधन सूचना तंत्र है। यह स्कूलों के बुनियादी ढांचे, सुविधाओं, छात्रों और शिक्षकों से जुड़ी जानकारी के लिए एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करता है।

आगे की रणनीति

संजय सिंह ने कहा कि अगर अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो वह कोर्ट में जाएंगे। उनका यह बयान यूपी के शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है और मांग करता है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के मुद्दों को उठाने में पीछे नहीं हटेगी।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos