Indian Railway की 1 अक्टूबर से चेकिंग: टिकट के साथ जरूरी होगी ID

The CSR Journal Magazine
अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से यात्रा करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर से टिकट चेकिंग के लिए एक बड़ा अभियान शुरू करने जा रहा है। इस बार केवल टिकट होना ही काफी नहीं होगा। इसके लिए आपको अपनी पहचान और पात्रता से जुड़े दस्तावेज भी साथ रखने होंगे।
यात्रियों को खासकर तभी दस्तावेज साथ रखने होंगे जब उन्होंने कंसेशन, किसी विशेष आरक्षण कोटे, ई-पास या प्रिविलेज टिकट ऑर्डर (PTO) के जरिए टिकट खरीदा हो। ऐसी स्थिति में पहचान पत्र को सफर के दौरान नहीं भूलना चाहिए।

कार्यक्रम की समय सीमा

यह विशेष अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। सेंट्रल रेलवे के कर्मचारी इस दौरान यह जांच करेंगे कि आपके पास जो टिकट है, वह सही है या नहीं। इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि आप उस टिकट के लिए पात्र हैं या नहीं।

किसको दिखानी होगी आईडी?

सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता डॉ. स्वप्निल नीला का कहना है कि कंसेशन या निर्धारित रिजर्वेशन कोटे के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को तय ओरिजिनल आईडी कार्ड साथ रखना होगा। यदि एक टिकट पर कई यात्री हैं, तो कम से कम एक यात्री के पास संबंधित दस्तावेज होना अनिवार्य है।

डॉक्यूमेंट्स न होने पर क्या होगा?

अगर आपके पास आवश्यक दस्तावेज नहीं हैं, तो आपको बिना वैध टिकट यात्रा करने वाले माना जाएगा। यानि अगर आपके पास टिकट है लेकिन जरूरी आईडी की कमी है, तो यह आपकी सफर में परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले सभी दस्तावेज अच्छे से चेक कर लें।

अनारक्षित टिकटों की जांच

इस विशेष अभियान के दौरान अनारक्षित टिकटों की भी जांच की जाएगी। रेलवे कर्मचारी टीटीई ऐप की मदद से टिकट की जांच और पुष्टि कर सकते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आपकी सीट आरक्षित नहीं है तो भी आपकी टिकट की वैधता जांची जा सकती है।

कौन-कौन सी आईडी करेंगी मान्य?

रेलवे के अनुसार, पहचान के लिए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स मान्य हैं: आधार कार्ड, वोटर फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी क्रमांक वाला पहचान पत्र आदि। ध्यान दें कि यदि आपके टिकट में कोई विशेष पात्रता जुड़ी है, तो सिर्फ पहचान पत्र होना ही काफी नहीं होगा।

केवल एक कदम, कई लाभ

सेंट्रल रेलवे का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टिकट और रिजर्वेशन से जुड़ी गड़बड़ियों पर रोक लगाना है। यह विशेष रूप से राजस्व के नुकसान को रोकने, रिजर्वेशन के गलत इस्तेमाल पर अंकुश लगाने और कंसेशन के फर्जी इस्तेमाल को रोकने के लिए किया जा रहा है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540 

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

Latest News

Popular Videos