Khaiber Pakhtunkhva Archives - The CSR Journal

पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही में 243 की मौत, राहत में लगा MI 17 हुआ दुर्घटनाग्रस्त
Pakistan Flood: पाकिस्तान में 14 अगस्त को बादल फटने से कई जगहों पर अचानक बाढ़ आ गई। उत्तरी पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से 243 लोगों की मौत हो गई। बुनेर ज़िले में 157 लोग मरे। कई इलाकों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने और बारिश की चेतावनी दी है। कई लोग अभी भी लापता हैं। बचावकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

पाकिस्तान में आज़ादी के जश्न पर मौसम ने फेरा पानी

भारी मानसूनी बारिश के कारण उत्तरी पाकिस्तान में भूस्खलन और अचानक आई भीषण बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटों में कम से कम 243 लोगों की मौत हो गई, जिनमें शुक्रवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित बुनेर ज़िले में मरने वाले 157 लोग भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार गुरुवार 14 अगस्त 2025 की रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोअर दीर, बाजौर और एबटाबाद समेत कई जिलों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में शुक्रवार दोपहर तक ज़िले के विभिन्न हिस्सों से 78 शव बरामद किए गए और बाद में ढहे हुए घरों और बाढ़ग्रस्त गांवों के मलबे से 79 और शव निकाले गए।

बारिश के कारण पंजकोरा नदी का जलस्तर बढ़ा

लोअर दीर के मैदानी इलाके सोरी पाओ में एक मकान की छत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और महिलाओं व बच्चों समेत चार अन्य घायल हो गए। बचावकर्मियों ने मलबे से सात लोगों को निकाला, जिनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण पंजकोरा नदी का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ गया है। बाजौर जिले में जबरारी और सालारजई इलाकों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक तबाही हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अब तक नौ शव और चार घायल व्यक्ति बरामद किए गए हैं, जबकि कम से कम 17 अन्य लापता बताए जा रहे हैं।

बादल फटने से आई भीषण बाढ़

जबरारी गांव में बादल फटने से भीषण बाढ़ आ गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, पांच शव बरामद किए और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। बाजौर के जिला आपातकालीन अधिकारी अमजद खान बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। उपायुक्त शाहिद अली ने पुष्टि की है कि सालारजई की घटना में नौ लोग मारे गए हैं और दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को खार अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी दर्जनों लापता लोगों की तलाश ज़ारी है। बुनेर के गांवों में बाढ़ के कारण घर तबाह हो गए, जहां अधिकारियों ने शुक्रवार को आपातकाल की घोषणा कर दी। एक सरकारी बयान के अनुसार, एम्बुलेंस ने 100 से ज़्यादा शवों को अस्पतालों में पहुंचाया है। बाढ़ की वजह से सैकड़ों घर जलमग्न हो गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि कई परिवार अपने घरों की छतों पर फंसे हैं। हालांकि, लोगों को निकालने का काम जारी है, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश 21 अगस्त तक जारी रह सकती है।

बाढ़ और भूस्खलन में फंसे पर्यटक

Heavy rains and severe flooding in Pakistan have left hundreds of homes submerged and families stranded on rooftops.pic.twitter.com/WCqyfiowNw

— Massimo (@Rainmaker1973) August 15, 2025

अधिकारियों ने बताया कि कई पीड़ितों की मौत अचानक आई बाढ़ या उनके घरों के ढहने से हुई। पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से मौतों की खबरें आ रही हैं। खैबर पख्तूनख्वा में आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बिलाल फैजी ने बताया कि गुरुवार को मनसेहरा जिले की सिरन घाटी में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन में फंसे 1,300 पर्यटकों को बचाने के लिए बचावकर्मियों ने घंटों मशक्कत की। गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र जुलाई से कई बार बाढ़ की चपेट में रहा है, जिससे कराकोरम राजमार्ग पर भूस्खलन हुआ है। कराकोरम राजमार्ग पाकिस्तान और चीन को जोड़ने वाला एक प्रमुख व्यापार और यात्रा मार्ग है जिसका इस्तेमाल पर्यटक करते हैं। यह क्षेत्र सुंदर ग्लेशियरों का घर है जो पाकिस्तान की 75 फीसदी जल आपूर्ति प्रदान करते हैं।

MI-17 Helicopter हुआ दुर्घटनाग्रस्त

पाकिस्तान के ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में हेलीकॉप्टर हादसे में 5 क्रू मेंबर मारे गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि खराब मौसम के कारण राहत सामग्री ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के मुख्यमंत्री ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार को मानसून प्रभावित उत्तरी पाकिस्तान में बचाव अभियान के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। महज एक दिन पहले, 14 अगस्त को पाकिस्तान ने धूमधाम से अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया था। राजधानी इस्लामाबाद समेत देशभर में झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाजी हुई। लेकिन अगले ही दिन आई इस भीषण प्राकृतिक आपदा ने जश्न के माहौल को मातम में बदल दिया।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/<wbr />app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/<wbr />apps/details?id=com.<wbr />inventifweb.newspin&<wbr />pcampaignid=web_share

The post पाकिस्तान में बाढ़ से मची तबाही में 243 की मौत, राहत में लगा MI 17 हुआ दुर्घटनाग्रस्त  appeared first on The CSR Journal.