सिमरिया गंगा नदी पर Archives - The CSR Journal

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के लिए बड़ी सौगात: 22 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सिमरिया गंगा नदी पर बने एशिया के सबसे चौड़े पुल का उद्घाटन
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बेगूसराय के सिमरिया गंगा नदी पर बने एशिया का सबसे अधिक चौड़ा एक्स्ट्रा डोजेज स्टे केबल सिक्सलेन सड़क पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अगस्त को करेंगे। करीब 1871 करोड़ की लागत से बने 1.865 किलोमीटर लंबे ब्रिज तथा इसके दोनों ओर औंटा एवं सिमरिया साइड में एप्रोच पथ मिलाकर कुल 8.15 किलोमीटर लंबे ब्रिज के चालू हो जाने बिहार को काफी फायदा होगा। प्रधानमंत्री के 22 अगस्त को बेगूसराय आगमन को लेकर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। एशिया का सबसे चौड़ा केवल ब्रिज के चालू हो जाने से बिहार के एक बड़े हिस्से को जाम से मुक्ति मिलेगी वहीं एक दर्जन जिले बल्कि नेपाल झारखंड पश्चिम बंगाल दिल्ली और असम तक जाना आसान हो जाएगा। इस ब्रिज के चालू जाने से व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

पुल की खासियत क्या है?

आपको बताते चलें कि एशिया के सबसे अधिक चौड़ा यह पुल एक्स्ट्रा डोजेज स्टे केबल ब्रिज का पूरा लोड केबल पर ही रहेगा। नई तकनीकी से बने इस पुल की चौड़ाई 34 मीटर रहने से आवागमन में सुविधा होगी। पुल पर दोनों साइड 13-13 मीटर चौड़ी तीन-तीन लेन की सड़क है। जबकि दोनों साइड डेढ़ मीटर चौड़ा फुटपाथ बना है। जिस पर पैदल, साईकिल या बाइक चल सकेंगे। यह पुल केवल उत्तर और दक्षिणी एवं पश्चिम बिहार की दूरी को ही कम नहीं करेगा। बल्कि सामरिक दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण होगा।

कब हुआ था शिलान्यास

बेगूसराय मोकामा गंगा नदी पर केबल ब्रिज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2017 में किया था । एसपी सिंगला कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड इस प्रोजेक्ट का काम कर रहा है। ब्रिज 1161 करोड़ की लागत से 1.865 किलोमीटर लंबा बनना था। लेकिन दो बार इसकी निर्माण अवधि बढ़ाई गई जिससे इस ब्रिज की कुल लागत 1200 कड़ोड़ से बढ़कर अब लगभग 1871 करोड़ हो गयी। अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी दौड़े के कार्यक्रम में इस पुल का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे।

औंटा-सिमरिया 6 लेन ब्रिज की जरूरत क्यों पड़ी?

आजादी के बाद 1950 के दशक में सिमरिया घाट पर रेल-सह-सड़क पुल बना था। पुल का नाम देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम पर राजेंद्र सेतु रखा गया था। पुल के बनने से न सिर्फ पूरा बिहार, बल्कि पूर्वोत्तर भारत देश के अन्य हिस्सों से आसानी से जुड़ गया था। समय के साथ धीरे-धीरे ये ब्रिज कमजोर होता गया। 2012 से राजेन्द्र सेतु पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही को समय-समय पर रोककर साल दर साल मरम्मत की जाने लगी, जिस पर करोड़ों रुपए खर्च होते थे। मरम्मत के दौरान गाड़ियों का लंबा जाम भी लगता था। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद बेगूसराय के तत्कालीन सांसद डॉ. भोला सिंह ने प्रधानमंत्री के सामने इस मुद्दे को उठाया। 2015 में पीएम मोदी ने बिहार में विशेष पैकेज की घोषणा के दौरान गंगा नदी पर सिमरिया और औंटा के बीच बनने वाले सिक्स लेन पुल की घोषणा की। इसके दो साल बाद यानी 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास भी किया।और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को गयाजी में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअली इसका उद्घाटन करेंगे।

बिहार के 15 जिलों की यात्रा बेहद आसान हो जाएगी

इस पुल के बन जाने से पटना, आरा, समस्तीपुर, दरभंगा, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, मधुबनी, सहरसा, लखीसराय, जमुई, शेखपुरा, नवादा और गया जैसे शहरों की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा सरल हो जाएगी । इस पुल पर आवागमन से बिहार के लाखों लोगों को फायदा होगा और प्रदेश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । इससे व्यापार और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा और बिहार की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा । यह बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है।

ब्रिज को लेकर बेगूसराय के आम लोग क्या बोले

बेगूसराय ट्रक एसोसिएशन के संरक्षक रामनारायण सिंह ने कहा जब सिक्स-लेन नहीं था और पुराने पुल पर वाहनों का परिचालन बंद था, तो जो बालू 3000 रुपए सीएफटी मिलता था, वह 6000 रुपए CFT में मिलने लगा। वही चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रकाश टिबड़ेवाल ने बताया कि बेगूसराय इंडस्ट्रियल एरिया है, यहां IOCL, NTPC, हर्ल, सुधा जैसे बड़े-बड़े कंपनियां है। इस पुल के बन जाने से इंडस्ट्री को भी काफी फायदा होगा और लोगों को भी काफी राहत मिलेगी। ये सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। वही बस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पहले बेगूसराय से रांची जाने के लिए पटना होकर रांची जाना पड़ता था, अब सीधे हम लोग यहां से रांची बस के माध्यम से चले जाएंगे। व्हाई आईए ए के सचिव डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पहले मरीज को पटना जाने में काफी फजीहत का सामना करना पड़ता था राजेंद्र सेतु पर परिचालन बंद रहने के कारण बड़े एंबुलेंस को समस्तीपुर हाजीपुर होकर पटना जाना पड़ता था। अब नया पुल बन गया है तो इसका सीधा लाभ बेगूसराय के लोगों को मिलेगा। वही आम लोगों के साथ साथ ट्रक ड्राइवर ने भी स्कूल के बन जाने से खुशी जाहिर की है।

Long or Short, get news the way you like. No ads. No redirections. Download Newspin and Stay Alert, The CSR Journal Mobile app, for fast, crisp, clean updates!

App Store –  https://apps.apple.com/in/app/newspin/id6746449540

Google Play Store – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.inventifweb.newspin&pcampaignid=web_share

The post विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार के लिए बड़ी सौगात: 22 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सिमरिया गंगा नदी पर बने एशिया के सबसे चौड़े पुल का उद्घाटन appeared first on The CSR Journal.