लिवर ट्रांसप्लांट Archives - The CSR Journal

सेंट जॉर्ज अस्पताल को लिवर ट्रांसप्लांट की मंजूरी, गरीब मरीजों को सरकारी दरों पर अब मिलेगा महंगी सर्जरी का लाभ
मुंबई सीएसटी के पास स्थित सेंट जॉर्ज अस्पताल (Saint George Hospital) को अब लिवर ट्रांसप्लांट (Liver Transplant in Government Hospital) की सुविधा शुरू करने की आधिकारिक अनुमति मिल गई है। महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने अस्पताल को लिवर ट्रांसप्लांट का लाइसेंस जारी कर दिया। यह कदम खास तौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जो अब तक महंगे निजी अस्पतालों की फीस के चलते सर्जरी नहीं करवा पाते थे। Liver Transplant in India

गरीब मरीजों को राहत, अब सिर्फ 5 लाख में होगा ट्रांसप्लांट

जहां निजी अस्पतालों में लिवर ट्रांसप्लांट का खर्च आमतौर पर ₹20 से ₹25 लाख तक होता है, वहीं सरकारी अस्पताल होने के कारण सेंट जॉर्ज अस्पताल में यह सर्जरी सिर्फ ₹5 लाख में संभव होगी। इसके अलावा, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं और डोनेशन स्कीम के माध्यम से यह लागत और भी कम की जा सकेगी, जिससे इलाज हर वर्ग के मरीज के लिए सुलभ होगा। Liver Transplant Costs

अगस्त 2024 से शुरू हुई थी प्रक्रिया

अस्पताल ने अगस्त 2024 में लिवर ट्रांसप्लांट की अनुमति के लिए आवेदन किया था। तय मानकों और सुविधाओं को पूरा करना आसान नहीं था, लेकिन पिछले 10 महीनों में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम ने सभी जरूरी तैयारियों को पूरा किया। अत्याधुनिक तकनीक से लैस केंद्र और ट्रेंड स्टाफ की मौजूदगी के बाद अंततः उन्हें यह लाइसेंस प्राप्त हुआ। Liver transplants: Cost and Financial Help

विशेष ICU वार्ड और ओपीडी सेवाएं तैयार

सेंट जॉर्ज अस्पताल में अब एक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लिवर ट्रांसप्लांट सेंटर (Gastroenterologist – Liver Doctor) स्थापित कर दिया गया है। यहां 4 बेड वाला ICU वार्ड बनाया गया है, जिसमें दो बेड ट्रांसप्लांट पाने वाले मरीजों और दो बेड दानदाता (Donors) के लिए आरक्षित हैं। जल्द ही लिवर ओपीडी सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे मरीजों की जांच और समय रहते इलाज संभव हो सकेगा। Free Treatment

प्राइवेट सर्जनों और विशेषज्ञों से मिल रही मदद

अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सर्जरी के लिए निजी अस्पतालों से अनुभवी कंसल्टेंट सर्जनों (Consultant Surgeons) को जोड़ा गया है। साथ ही, गेस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट की भी नियुक्ति की गई है, जो ओपीडी सेवाओं का संचालन करेंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मरीजों को उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवा उपलब्ध हो।

मुंबई में सरकारी स्तर पर बड़ा कदम

मुंबई में सरकारी स्तर पर यह पहल खास महत्व रखती है। इससे न सिर्फ सेंट जॉर्ज अस्पताल की सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि उन हजारों मरीजों को भी नई जिंदगी मिलेगी, जिनके पास महंगे अस्पतालों में इलाज का विकल्प नहीं होता।

अस्पताल प्रशासन की अपील

अस्पताल प्रशासन ने अपील की है कि अंगदान (Organ Donation) को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाई जाए ताकि अधिक से अधिक मरीजों को समय पर अंग मिल सकें और उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहल तभी सफल होगी जब समाज भी इसमें सक्रिय सहयोग देगा। सेंट जॉर्ज अस्पताल को लिवर ट्रांसप्लांट की मंजूरी मिलना एक बड़ा और सकारात्मक कदम है। यह पहल गरीबों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक उदाहरण बन सकता है कि कैसे सरकारी अस्पताल भी आधुनिक और जीवनदायिनी सेवाएं दे सकते हैं किफायती दरों पर, हर किसी के लिए।

The post सेंट जॉर्ज अस्पताल को लिवर ट्रांसप्लांट की मंजूरी, गरीब मरीजों को सरकारी दरों पर अब मिलेगा महंगी सर्जरी का लाभ appeared first on The CSR Journal.

सीएसआर से मिली बच्चे को नयी जिंदगी, वाडिया में हुआ लिवर ट्रांसप्लांट
लिवर की एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित मुंबई के एक दो साल के बच्चे पर परेल स्थित जेरबाई वाडिया अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी हुई है। यह बच्चा पिछले कुछ महीनों से प्रोग्रेसिव फैमिली इंट्राहेपेटिक कोलेस्टेसिस (पीएफआईसी-2) नामक लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। गौरतलब है कि लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी बहुत ही महंगी होती है और इस लिवर ट्रांसप्लांट का खर्च सीएसआर और सामाजिक संस्थाओं द्वारा जुटाए गए फंड्स से हुआ है। बच्चों के इलाज के लिए प्रसिद्ध वाडिया अस्पताल की पहली लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी थी जो सफल रही।

दुनिया में एक लाख नवजात शिशुओं में से एक को होती है यह बीमारी

विक्रोली में रहने वाले योगेश और सुप्रिया दोनों आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। बच्चे के जन्म से वह काफी खुश थे। योगेश और सुप्रिया ने बच्चे का नाम निभीष रखा। लेकिन जन्म के तुरंत बाद निभीष को पीलिया हो गया था। बच्चे की सेहत को देखकर डॉक्टर ने माता-पिता को बताया था कि बच्चा 2 साल का होने पर उसे Liver Transplant की जरूरत पड़ सकती है। The CSR Journal ने जब वाडिया अस्पताल के डॉक्टरों से बात की तो पता चला कि पीएफआईसी-2 (Progressive Familial Intrahepatic Cholestasis (PFIC-2) यह लिवर की काफी दुर्लभ बिमारी हैं। दुनिया में एक लाख नवजात शिशुओं में से एक को यह बीमारी होती हैं।

सीएसआर की मदद से वाडिया अस्पताल में हुआ सफल लिवर ट्रांसप्लांट

Paediatric Liver Transplant की जरूरत दो फीसदी मिलियन आबादी (दुनिया भर में) है। पीएफआईसी में लिवर ठीक तरीके से काम नहीं करता और पीलिया हो जाता है। लिवर ट्रांसप्लांट सर्जरी (Liver Transplant Sugery in Mumbai) ही इसका एकमात्र इलाज है। यह बच्चे को पिछले एक साल में लगभग चार बार अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ऐसे बच्चों को आईसीयू देखभाल की आवश्यकता होती हैं। इस बच्चे की मां अपने लिवर का हिस्सा दान करना चाहती थी। लेकिन उन्हे Uncontrolled Diabetes था इसलिए हम लिवर डोनेशन नहीं कर पाए। बच्चे को लिवर डोनेट करने का उसके पिता ने निर्णय लिया। जांच के बाद पिता का वजन अधिक होने के कारण उन्हें पहले फिट किया गया इसलिए 2 महिने बाद यह सर्जरी कराई गई।

वाडिया अस्पताल में कॉरपोरेट करते है बड़े पैमाने पर सीएसआर

वाडिया अस्पताल (Bai Jerbai Wadia Hospital) की सीईओ डॉ. मिनी बोधनवाला से जब The CSR Journal ने बात की तो उन्होंने बताया कि लिवर ट्रांसप्लांट करने से बच्चे को नई जिंदगी मिली हैं। जिन बच्चों के माता-पिता की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं हैं, ट्रांसप्लांट सर्जरी के लिए बीमा कवरेज नहीं हैं। ऐसे परिवार के लिए CSR बहुत मददगार साबित होता है। Corporate Social Responsibility की मदद और वाडिया अस्पताल के प्रयासों द्वारा क्राउडफंडिंग और सीएसआर के जरिए बहुत फाइनेंसियल मदद मिली है। गौरतलब है कि लीवर की गंभीर बीमारी वाले मरीजों को ट्रांसप्लांट एक अच्छा विकल्प हैं। सिर्फ वयस्क ही नहीं बल्कि बड़ी संख्या में बच्चे भी लिवर ट्रांसप्लांट का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए लिवर डोनेट करना काफी जरूरी हैं। मनुष्य के शरीर में लिवर एक ऐसा अंग हैं जो विकसित होता रहता हैं।

The post सीएसआर से मिली बच्चे को नयी जिंदगी, वाडिया में हुआ लिवर ट्रांसप्लांट appeared first on The CSR Journal.