चैंपियंस ट्रॉफी Archives - The CSR Journal

Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम बनी चैंपियंस ट्रॉफी की किंग, न्‍यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लिया; 12 साल का सूखा भी खत्म
Champions Trophy 2025 Final चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्‍यूजीलैंड को रौंदा। ऐसे में टीम इंडिया ने इतिहास भी रच दिया है। भारतीय टीम अब सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई। इससे पहले भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के नाम 2-2 खिताब थे। इससे पहले भारत ने 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय स्पिनर्स की कसी हुई गेंदबाजी के बाद Captain Rohit Sharma कप्तान रोहित शर्मा की 76 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में भारतीय टीम  ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने इतिहास भी रच दिया है। टीम इंडिया अब सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है। इससे पहले भारत-ऑस्‍ट्रेलिया के नाम 2-2 खिताब थे।

सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम बन गई है Team India, 25 साल पुरानी हार का बदला लिया

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड से 25 साल पुरानी हार का बदला भी ले लिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में कीवियों ने भारतीय टीम को हराकर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ दिया था। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। ऐसे में रोहित शर्मा ने 12 साल का सूखा खत्म कर दिया है। दुबई में खेले गए फाइनल मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बना दिए।

Champions Trophy 2025 Final: कीवी टीम की शानदार शुरुआत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को अच्‍छी शुरुआत मिली। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और विल यंग के बीच 57 रन की पार्टनरशिप हुई। वरुण चक्रवर्ती ने विल यंग को LBW आउट इस पार्टनरशिप को तोड़ा। यंग ने 23 गेंदों पर 15 रन बनाए। इसके बाद कुलदीप यादव ने लगातार 2 अहम विकेट लेकर भारत की वापसी करा दी। 11वें ओवर में कुलदीप ने रचिन रवींद्र को बोल्ड किया। रचिन ने 29 गेंदों पर 37 रन बनाए। 13वें ओवर में कुलदीप ने केन विलियमसन को कॉट एंड बोल्‍ड आउट किया। केन 14 गेंदों पर 11 रन बना पाए।

Champions Trophy 2025 Final: मिचेल ने बनाए 63 रन

इसके बाद तो कीवी टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। रवींद्र जडेजा ने टॉम लाथम को 14 के स्कोर पर LBW आउट किया। वरुण चक्रवर्ती ने ग्लेन फिलिप्स को 34 के स्कोर पर बोल्ड किया। डेरेल मिचेल ने सबसे ज्‍यादा 63 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके भी लगाए। कप्तान मिचेल सेंटनर 8 के स्‍कोर पर रन आउट हुए। माइकल ब्रेसवेल 40 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। साथ ही मोहम्‍मद शमी और रवींद्र जडेजा के खाते में 1-1 विकेट आया।

भारत की शानदार शुरुआत

ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को तगड़ी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रनों की पार्टनरशिप हुई। 19वें ओवर में गिल कैच आउट हुए। उन्‍होंने 50 गेंदों का सामना किया और 1 छक्‍के की मदद से 31 रन बनाए। अगले ही ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। इन फॉर्म विराट कोहली का बल्‍ला नहीं चला। विराट ने 2 गेंदों का सामना किया और 1 रन बनाया।

शतक से चूके रोहित शर्मा

शतक की ओर बढ़ रहे कप्‍तान रोहित शर्मा गलत शॉट खेलकर स्‍टंपिंग हुए। हिटमैन ने 83 गेंदों का सामना किया और 76 रन बनाए। अपनी इस पारी में रोहित ने 7 चौकों की साथ ही 3 छक्‍के भी लगाए। रोहित का विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल ने 61 रन जोड़े। फिफ्टी के करीब पहुंच चुके अय्यर 39वें ओवर में कैच आउट हुए। उन्‍होने 62 गेंदों का सामना किया और 2 चौके-2 छक्‍के की बदौलत 48 रन की पारी खेली।

अक्षर ने दिया अहम योगदान

42वें ओवर में भारतीय टीम को 5वां झटका लगा। भारतीय टीम जीत की तरफ बढ़ ही रही थी तभी अक्षर पटेल बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हो गए। अक्षर ने 40 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। भारतीय टीम जीत के करीब थी तभी 48वें ओवर में हार्दिक पांड्या कॉट एंड बोल्‍ड आउट हुए। उन्‍होंने 18 गेंदों पर 18 रन बनाए। केएल राहुल 33 गेंदों पर 34 रन और रवींद्र जडेजा 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहे। कीवी कप्‍तान मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल ने 2-2 विकेट चटकाए। रवींद्र जडेजा और काइल जैमीसन की झोली में 1-1 विकेट आया।

The post Champions Trophy 2025 Final: भारतीय टीम बनी चैंपियंस ट्रॉफी की किंग, न्‍यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लिया; 12 साल का सूखा भी खत्म appeared first on The CSR Journal.

Champions Trophy 2025 PAK vs BAN: पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत, बांग्लादेश के खिलाफ मैच हुआ रद्द
PAK vs BAN Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का नौवां मुकाबला बिना टॉस के खत्म हो गया। बारिश की वजह से टॉस ही नहीं हो सका। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी थीं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ग्रुप-ए का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। रावलपिंडी में बारिश की वजह से टॉस तक नहीं हो सका। इसी के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मेजबान पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत हुआ है। (Pakistan out from Champions Trophy 2025) टीम तीन में से एक भी मैच नहीं जीत पाई। मैच रद्द होने की वजह से दोनों टीमों को एक-एक अंक तो मिला, लेकिन रिजवान की टीम ग्रुप-ए में आखिरी स्थान पर रही। बांग्लादेश ने उनसे ऊपर तीसरे स्थान पर रहते हुए सफर का अंत किया। ग्रुप-ए से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

Champions Trophy 2025 PAK vs BAN Live Updates

बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में दो हार और एक बेनतीजा मैच के साथ एक अंक और -0.44 नेट रन रेट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं, पाकिस्तान की टीम -1.09 नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर रही। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जबकि बांग्लादेश को भी इन्हीं दोनों टीमों के खिलाफ शिकस्त मिली। ग्रुप-ए का आखिरी मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मार्च को खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर लीग राउंड को खत्म करेगी।

Champions Trophy बारिश बनी रोड़ा

रावलपिंडी में अभी तक बारिश हो रही है। इसकी वजह से टॉस नहीं हो सका है। मैदान पर कवर्स हैं और कवर्स पर काफी पानी है। इसे पूरी तरह से तैयार करने में भी काफी समय लग सकता है। हालांकि, उसके लिए बारिश का रुकना जरूरी है। फिलहाल मैच रद्द हो गया है।

The post Champions Trophy 2025 PAK vs BAN: पाकिस्तान के सफर का बुरा अंत, बांग्लादेश के खिलाफ मैच हुआ रद्द appeared first on The CSR Journal.

Champions Trophy 2025: ‘मिनी विश्व कप’ चैंपियंस ट्रॉफी का आज से आगाज
Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत आज से होने जा रही है। आठ साल बाद इस टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। पिछली बार यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था, जब पाकिस्तान भारत को हराकर चैंपियन बना था। गत विजेता पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में बुधवार को उद्घाटन मैच के साथ ही इसका आगाज हो जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से पहले ही इसको लेकर अनिश्चितता, नाटकीयता और पर्दे के पीछे की सरगर्मियां को देखा जा चुका है। ‘मिनी विश्व कप’ के नाम से मशहूर इस टूर्नामेंट में आठ टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी और अपने क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय लिखने की कोशिश में होंगी।

Raw mode 🔛

Presenting 𝙎𝙤𝙪𝙣𝙙𝙨 𝙤𝙛 𝙏𝙧𝙖𝙞𝙣𝙞𝙣𝙜 🔊 from #TeamIndia‘s first practice session of #ChampionsTrophy 2025 in Dubai 😎

WATCH 🎥🔽

— BCCI (@BCCI) February 17, 2025

Champions Trophy में Team India का कल मैच, बांग्लादेश से भिड़ेंगे देश के धुरंधर

भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे जबकि बाकी टीमें पाकिस्तान में खेलेंगी। पाकिस्तान में 1996 विश्व कप के बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट हो रहा है। भारत ने सुरक्षा कारणों के चलते पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। शायद ही किसी क्रिकेट आयोजन में इतना भू राजनीतिक तनाव, दो अहम प्रतिभागियों के दो प्रशासनिक बोर्ड (भारत और पाकिस्तान) की जिद और मेजबान स्टेडियमों की तैयारियों को लेकर आशंकाएं देखने को मिली हों।

36 कैमरें करेंगी चैंपियंस ट्रॉफी को कवर, कमेंट्री पैनल में गावस्कर सहित 4 भारतीय

आईसीसी ने कहा कि दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 36 कैमरों का इस्तेमाल होगा। घूमता हुआ कैमरा जमीनी स्तर के दृश्य दिखाएगा। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री के साथ दिनेश कार्तिक और हर्षा भोगले टूर्नामेंट के लिए आईसीसी कमेंट्री पैनल में चार भारतीय विशेषज्ञ हैं। उम्मीद की जा रही है कि कप्तान रोहित और विराट कोहली का यह अंतिम वनडे टूर्नामेंट हो सकता है। उनका करियर आखिरी पड़ाव पर है और जीत के साथ विदा लेना चाहेंगे। वहीं, भारतीय टीम ने भी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोई वनडे खिताब नहीं जीता है।

पाकिस्तान ने पिछली बार 2017 में जीता था खिताब

पाकिस्तान ने पिछली बार 2017 में भारत को फाइनल में हराकर खिताब जीता था। पहले मैच में पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी जबकि 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान (India Pakistan Cricket Match updates) की भिड़ंत होनी है।

The post Champions Trophy 2025: ‘मिनी विश्व कप’ चैंपियंस ट्रॉफी का आज से आगाज appeared first on The CSR Journal.